इंतजार हुआ खत्म: धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की पहली लिस्ट, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी खुशखबरी दी है, जिसके तहत बुधवार को दायित्वधारियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 लोगों को शामिल किया गया है।

Share

Dehradun: लंबी प्रतीक्षा के बाद धामी सरकार ने 10 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बुधवार को दायित्वधारियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। Dhami government assigned responsibilities to 10 BJP leaders इस लिस्ट में 10 लोगों को शामिल किया गया है। इन सभी को मंत्री पद का दर्जा दिया जाएगा, जिसके आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 20 दायित्वधारियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी होने की संभावना है। हाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP state president Mahendra Bhatt) ने संकेत दिए थे कि मुख्यमंत्री के मध्य प्रदेश व राजस्थान के दौरे से लौटने के बाद पितृपक्ष से पहले दायित्व वितरण होगा। लंबे समय से गढ़वाल और कुमाऊं के नेताओं में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि आखिरकार राज्य सरकार किसको दायित्व से नवाजेगी। इसी कड़ी में पहली लिस्ट 10 दायित्वों की जारी की गई है। जिसमें कुछ बड़े नेता और कुछ छोटे नेताओं को बड़े दायित्व दिए गए हैं।

किन-किन को मिली जिम्मेदारी

  1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
  2. रमेश गडिया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
  4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद
  5. बलराज पासी: अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
  6. सुरेश भट्ट: उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
  7. अनिल डब्बू: अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
  8. कैलाश पंत: अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
  9. शिव सिंह बिष्ट: उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
  10. नारायण राम टम्टा: अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था