उत्तराखंड में धामी सरकार के 2 साल पूरे, कहा- चुनौतियों से भी निपटे, बनाये कड़े कानून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में कड़े फैसले लिए।

Share

उत्तराखंड में मौजूद भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार की सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को आज 23 मार्च को 2 साल पूरे हो गए हैं। Dhami government Two years शुक्रवार को उन्होंने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में कड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में गति लाई, इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी बीते ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 सालों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई सालों में 7600 की नियुक्तियां हुईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को स्वीकृति मिल गई है। कानून को लागू करने के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी शीघ्र अपना काम पूरा करेगी और यूसीसी को लागू करेंगे। यूसीसी लागू होने के साथ काफी से लोगों के संदेह भी दूर हो जाएंगे। यह कानून सभी के भले के लिए है। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। धामी ने कहा कि वर्षों से नकल का अपराध हो रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं इसे हो रहे इस धोखे के विरुद्ध हमारी सबसे सख्त कानून लाई। देवभूमि की अलग पहचान है। हमने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया। अराजक तत्वों और दंगई से निपटने के लिए दंगारोधी कानून भी बना दिया। महिलाओं को 30 % आरक्षण दिया। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है।