भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों के साथ कई बड़ी हस्तियां आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। मसूरी में इन सभी दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। Rishabh Pant Sister Wedding ये सभी हाईप्रोफाइल लोग इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होंगे। इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी पंत है. पिछले साल ही साक्षी पंत की सगाई हुई थी। पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी व अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। यहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए। जिसके बाद वह ब्लैक रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए।
गौर हो कि मसूरी में दुनिया भर के लगभग 50 से ज्यादा क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में जुटेंगे। शादी का कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। खानपुर विधायक उमेश शर्मा के मुताबिक ऋषभ पंत का परिवार चाहता है कि गढ़वाल के रीति-रिवाज के साथ शादी हो, इसलिए कार्यक्रम को रखा गया है। 11 मार्च यानि आज और 12 मार्च को मसूरी में एक गोपनीय स्थान रक शादी समारोह रखा गया है। पूरे कार्यक्रम में बॉलीवुड, हॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचने की संभावना है। रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ तो विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ पहुंच सकते है। बता दे, अंकित चौधरी और साक्षी ने एक दूसरे को करीब 9 साल डेट किया। जिसके बाद पिछले साल उन्होंने सगाई की। अंकित चौधरी इंग्लैंड में रहते हैं।