क्या आपके पास है ये 4 जरूरी कागज और कोड? क्यों जैसा कि आप सब जातने हैं कि उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए बड़ी खुशखबरी है! अगर आप राज्य की निवासी हैं और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, तो आपके बैंक खाते में सीधे 10 हजार रुपये आने वाले हैं। जी हां, धामी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘बैणी-भुली योजना’ के फॉर्म गांव-गांव पहुंचने शुरू हो गए हैं और दिसंबर में पहली किस्त भी जारी होने जा रही है। लेकिन सावधान! इस फॉर्म में 30 ऐसी बारीक जानकारियां मांगी गई हैं, जिनमें एक छोटी सी चूक आपका पैसा अटका सकती है। कौन सी महिलाएं पात्र हैं, कहां मिलेगा फॉर्म और कैसे भरना है पूरा ब्योरा? मेरी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने ‘बैणी-भुली योजना’ को धरातल पर उतार दिया है। इस योजना के तहत राज्य की करीब 5 लाख 23 हजार से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जानी है। दोस्तो ताजा अपडेट यह है कि ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया है और दिसंबर महीने में पहली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। चूंकि समय बेहद कम है, इसलिए प्रदेश भर में आवेदन फॉर्म भरने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस राशि का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, खेती, पशुपालन और छोटे कारोबार शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराना है। हालां कि महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह भारी है, लेकिन कुछ के मने अभी बहुत से सवाल।
दोस्तो योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी NRLM के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह (SHG) का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। हालांकि, आयकर यानी इनकम टैक्स के दायरे में आने वाली महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है। दोस्तो आवेदन फॉर्म में लाभार्थियों को 4 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिसका चुनाव बेहद सावधानी से करना होगा। पहली श्रेणी, संभावित लखपति दीदी, यानी वे महिलाएं जिन्हें आने वाले समय में लखपति दीदी की श्रेणी में लाने की संभावना है। दूसरी श्रेणी, वर्तमान लखपति दीदी, जो पहले से इस श्रेणी में शामिल हैं। तीसरी श्रेणी, पुनः लखपति दीदी, जिन्हें दोबारा इस श्रेणी में जोड़ा जाना है। चौथी श्रेणी, समृद्ध दीदी या मिशन के रिकॉर्ड के अनुसार तय अन्य श्रेणी। यदि आपको अपनी श्रेणी को लेकर कोई भी संदेह है, तो अपने समूह के पदाधिकारी या फील्ड ऑफिसर से पूछकर ही विकल्प चुनें। दोस्तो अब कई महिलाओं के मन में यह सवाल है कि आखिर यह फॉर्म मिलेगा कहां? तो आपको बता दें कि ब्लॉक के NRLM कार्यालयों से फॉर्म का प्रारूप ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने नजदीकी समूह केंद्र से यह फॉर्म बिल्कुल निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। दोस्तो बैणी-भुली योजना के इस फॉर्म को 7 प्रमुख खंडों में बांटा गया है, जिसमें कुल 30 जानकारियां भरनी अनिवार्य हैं। पहला हिस्सा निजी और समूह विवरण का है, इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की सटीक जानकारी जैसे बैंक का नाम, शाखा, खाता संख्या और IFSC कोड लिखना होगा। इसके साथ ही अपने स्वयं सहायता समूह (SHG), ग्राम संगठन (VO) और संकुल स्तरीय संघ (CLF) का सही नाम और कोड भरना बेहद जरूरी है। बिना इन कोड्स के आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। दूसरा हिस्सा आपकी मौजूदा कमाई का है, इसमें आपको बताना होगा कि आप वर्तमान में खेती, पशुपालन, सिलाई या दुकान जैसे किस काम से जुड़ी हैं और उससे साल भर में कितनी कमाई होती है।
अगर आप महीने के हिसाब से कमाती हैं, तो उसे 12 से गुणा करके सालाना आय लिखनी होगी। कोई दूसरा काम करती हैं, तो उसकी आय भी जोड़नी होगी। तीसरा हिस्सा सबसे अहम है। नए उद्यम की रूपरेखा: आपको यह स्पष्ट करना होगा कि आप इन 10 हजार रुपयों से कौन सा काम शुरू करेंगी। मशीन या उपकरण खरीदने में कितना खर्च आएगा, काम चलाने के लिए कितनी पूंजी लगेगी और उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने पर कितना खर्च होगा, इसका पूरा अनुमान देना होगा। साथ ही साल भर में कुल कितनी बिक्री होने की उम्मीद है, यह भी लिखना होगा। दोस्तो फॉर्म के अंतिम हिस्से में आवेदिका को यह घोषणा करनी होगी कि दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह सत्य हैं और मिलने वाली आर्थिक सहायता का इस्तेमाल केवल स्वीकृत रोजगार या उद्यम के लिए ही किया जाएगा। दोस्तो कुल मिलाकर, बैणी-भुली योजना पहाड़ की महिलाओं के सपनों को नए पंख देने की एक बड़ी पहल है। दिसंबर में पहली किस्त जारी होने वाली है, इसलिए बिना देरी किए आज ही अपने समूह या बदलाव सखी से संपर्क करें, सही कोड और दस्तावेजों के साथ अपना फॉर्म भरें और आत्मनिर्भरता की इस मुहिम का हिस्सा बनें।