हल्द्वानी में शराबी ड्राइवर का कहर! 4 लोगों को रौंदा | Uttarakhand News

Spread the love

हल्द्वानी में रविवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार कार ने हल्द्वानी शहर की एक सड़क पर दहशत फैला दी। पुलिस की मानें तो मुखानी निवासी पंकज शराब के नशे में कार चला रहा था, वो ऊंचापुल की ओर से कालाढूंगी रोड होते हुए शहर की तरफ आ रहा था। चालक ने मुखानी चौराहे से कालाढूंगी चौराहे के बीच लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद आरोपी तेज रफ्तार में जेल रोड तिराहे की ओर बढ़ गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार सीज कर दी।