हरिद्वार SSP ने चंद्रशेखर आज़ाद से की बातचीत!तनाव के बीच संवाद से निकला रास्ता। | Uttarakhand News

Spread the love

केतन हत्याकांड मामले में मंगलवार को फिर से टिहरी जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शंकराचार्य चौक के पास पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक दिया। काफी देर तक कार्यकर्ता आगे बढ़ाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। Ketan Murder Case वहीं कुछ पदाधिकारी पहले ही वाहनों से आगे निकल गए। पुलिस अधिकारी वहां में उनके पीछे गए हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद दो गाड़ियों के साथ हरिद्वार से आगे पहुंचे, लेकिन काफिले को हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर रोका गया। कुछ देर बाद वह से निकल निकले तो उन्हें नरेंद्रनगर बाईपास से आगे नहीं जाना दिया गया। केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को समर्थकों के साथ कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया।