Uttarkashi में भारी बारिश से जनजीवन ठप्प, क्या होगा अब? | Rain Alert| Chardham | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, क्या उत्तराखंड पर अभी और बड़ा संकट मंडरा रहा है? क्या ये सिर्फ बारिश की शुरुआत है या आने वाले घंटे और ज्यादा मुश्किलें लेकर आने वाले हैं? हालात ऐसे हैं कि चारधाम यात्रा पर ब्रेक लग चुका है, कई जिलों में स्कूल बंद करने पड़े हैं और चार जिलों के लिए अलर्ट जारी है। लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक चिंता बढ़ा दी है। आखिर किन इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा है, प्रशासन ने क्या इंतज़ाम किए हैं बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तों, ऐसा लगता है जैसे आसमान से बरसती आफत ने उत्तराखंड की रफ्तार थाम सा दिया है क्योंकि चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी, स्कूलों के दरवाजे बंद हो गए और कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सबसे बड़ा सवाल—क्या मुश्किलों का ये दौर अभी और बढ़ने वाला है? मौसम विभाग की चेतावनी कितनी गंभीर है। दोस्तों, केदारनाथ धाम तक पहुंचने से पहले ही श्रद्धालुओं का सफर थम गया। गौरीकुंड गेट से महज 200 मीटर आगे अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते पैदल मार्ग मलबे और विशाल बोल्डरों से पट गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत यात्रियों की आवाजाही रोक दी। आखिर मौके पर हालात कैसे हैं और कब तक बहाल हो सकता है रास्ता। दोस्तो लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने के बाद पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

दोस्तो इतना ही नहीं है पहाड़ी जिलों लगातार भूस्खलन हो रहा है। उत्तरकाशी में स्याना चट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से एक विशाल पत्थर भरभराकर सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरने की भयावह तस्वीरों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है, गनीमत रही कि उस समय उस समय कोई राहगीर मौजूद नहीं था।.. इसके अलावा दोस्तो बात चार धाम यात्रा की करूं तो केदारनाथ यात्रा पर मौसम की ऐसी मार पड़ी की सोनप्रयाग में कुछ ऐसे रुक गया आस्था का सफर। दोस्तो यात्रा तो रुक गई लेकिन बाबा के भक्तों के जोश में कोई कमी दिखाई नहीं दी, जहां कुदरत ने आस्था रोका तो वहीं सड़क पर ही बोल बम के साथ हर हर महादेव की गूंज सुनाई दी। उत्तराखंड में इस समय मॉनसून का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। दोस्तो पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस आसमानी आफत का सीधा असर जनजीवन पर पड़ा है। प्रशासन को चारधाम यात्रा रोकने के साथ-साथ कई जिलों में स्कूल भी बंद करने पड़े हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट* जारी किया है। यहां कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, बहुत ही कम समय में अत्यंत तेज बारिश होने की पूरी संभवना है। इसके साथ ही, छह और जिलों उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और ऊधम सिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो रुद्रप्रयाग में सुबह से ही लगातार तेज बारिश हो रही है, जबकि बाकी के पहाड़ी इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। दोस्तों, फिलहाल उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी जरूरत है सतर्कता, क्योंकि पहाड़ों में मौसम कब करवट बदल दे, इसका अंदाज़ा लगाना आसान नहीं है। अगर आप चारधाम यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं या पहाड़ी इलाकों की ओर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम और मार्ग की आधिकारिक जानकारी जरूर लें। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।