उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन, तीन राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल

उत्तराखंड के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Share

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। Aziz Qureshi passes away उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी निधन की खबर से सियासी गलियारों में शोक की लहर है। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वहीं, सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी। वहीं, उन्होनें प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

अजीज कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल, 1941 को भोपाल में हुआ था। अजीज कुरैशी कई बार सियासी मुद्दों पर बेथड़क बयानबाजी के लिए चर्चा में रहे। कुरैशी का 2023 में एक बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। जब उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस नेता आजकल जय गंगा मैया जय नर्मदा मैया कहते हैं। यह डूब मरने की बात है। इस बयान के बाद काफी सियासी बवाल हुआ था। उत्तर प्रदेश विधानसभा इलेक्शन से पहले अजीज कुरैशी ने पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्नाह को सबसे बड़ा देशभक्त बताया था। जिसको लेकर भी काफी विवाद हुआ था।