उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। वे काफी समय से अस्वस्थ होने के कारण देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। Bhuvan Chandra Khanduri Passes Away देहरादून स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में उनका पिछले तकरीबन एक माह से इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि खंडूड़ी हृदय संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वे भारतीय सेना से मेजर जनरल के पद से रिटायर्ड हुए थे और उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की। बीसी खंडूड़ी के निधन के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर है। हर कोई बीसी खंडूड़ी को अपनी अपनी तरह से याद कर रहा है। पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड को सैन्य भूमि के नाम से जाना जाता है, जिसके नायक भुवन चंद्र खंडूड़ी थे। उनकी साफ ईमानदार छवि उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती थी। साथ ही उनका अनुशासन भी उनकी छवि की एक पहचान थी। भुवन चंद्र खंडूड़ी एक खास लिबाज में आम नेता थे। जिन्होंने पहले सेना में सेवाएं दी। देश की सीमाओं की रक्षा की। उसके बाद राजनीति में कदम रखा। राजनीति में आने के बाद आम लोगों की समस्याओं को सुना. उनकी परेशानियों को दूर किया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players