उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रुड़की राज्य का सबसे गर्म इलाका बन गया है, जबकि देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। Heat Wave In Uttarakhand मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है, जबकि ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत तथा निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है कि अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आमजन को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह व्यापक स्तर पर प्रचारित की जाए। स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन एवं गर्मी जनित बीमारियों से निपटने हेतु अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारे में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players