रुड़की के पिरान कलियर दरगाह में पैसे लेते PRD जवान!

Spread the love

कलियर दरगाह में तैनात एक प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवान का जायरीन से कथित तौर पर पैसे लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरगाह परिसर के भीतर बने एक गेट के पास रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। जायरीनों का आरोप है कि दरगाह क्षेत्र में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी और असामाजिक तत्व विभिन्न बहानों से श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं और उनसे अवैध वसूली की जाती है। हालांकि, प्रशासन या किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। इस घटना के बाद दरगाह प्रशासन और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व पारदर्शिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिरान कलियर में देश-विदेश से आने वाले अकीदतमंदों की सुरक्षा और मदद के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस तरह की हरकत से दरगाह की छवि धूमिल हो रही है।