Haridwar News: विघ्नहर्ता गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त में घर और पंडालों में विराजे। बप्पा के भक्तों की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया है। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार भी गणपति बप्पा के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। हरिद्वार के गीता भवन में भी आज गणपति की प्रतिमा को विराजमान किया गया, जिसे श्री महामाया गणपति संगठन ने गीता भवन के बप्पा का नाम दिया। गीता भवन में विराजमान भगवान गणेश की मूर्ति पूरे हरिद्वार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्योंकि यहां भगवान श्री गणेश की आरती खुद मूषक राज कर रहे हैं, जो पहली बार ही हरिद्वार में देखने को मिला है। श्री महामाया गणपति संगठन के संयोजक धीरज अनेजा ने बताया कि वो हर साल अलग-अलग थीम के साथ हरिद्वार में गणपति की स्थापना करते हैं। धीरज अनेजा ने बताया कि इस बार श्री महामाया गणपति संगठन ने भगवान श्री गणेश की सवारी मूषक राज को ही उनकी आरती करने की जिम्मेदारी दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही वो अपने आप में दिव्य और अद्भुत दिख रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players