Haldwani में महाडकैती से हड़कंप! | Robbery | Nainital Police | Uttarakhand News

Spread the love

हल्द्वानी में आधी रात को ऐसा खौफनाक खेल हुआ कि इलाके में हड़कंप मच गया! जुआ खेल रहे लोगों के अड्डे पर 10 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रुपये के साथ सोने की चेन-अंगूठियां तक लूट ले गए। हैरानी की बात तो ये है कि बदमाश CCTV की DVR भी अपने साथ उखाड़ ले गए! पुलिस को दो संदिग्ध गाड़ियां मिली हैं और अब बाहरी राज्यों के गैंग पर शक गहराता जा रहा है। आखिर कौन थे ये बदमाश और इतनी बड़ी वारदात को कैसे दिया अंजाम? बताऊंगा आपको पूरी खबर, थोड़ा सावधान होकर देखिए। दोस्तो क्या उत्तराखंड का शांत कहा जाने वाला कुमाऊं का द्वार हल्द्वानी अब बाहरी राज्यों के खूंखार अपराधियों की चरागाह बनता जा रहा है? आधी रात का वक्त, एक बंद ऑफिस का कमरा, जहां लाखों की गड्डियों के साथ जुए की फड़ सजी हुई थी। तभी अचानक दरवाजे टूटते हैं और हथियारबंद 10 से ज्यादा नकाबपोश बदमाश अंदर दाखिल होते हैं! कट्टे और चाकुओं की नोक पर न सिर्फ जुए के लाखों रुपये लूटे जाते हैं, बल्कि वहां मौजूद लोगों के शरीरों से सोने की चेन, अंगूठियां और मोबाइल तक नोच लिए जाते हैं! डकैती की इस खौफनाक वारदात से पूरे हल्द्वानी में हड़कंप मच गया है। आखिर कौन था ये शातिर गैंग जो पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर सीसीटीवी की डीवीआर तक उखाड़ ले गया? दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर, जहां गोरापड़ाव इलाके एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि यहाँ एक दफ्तर के भीतर कुछ लोग बंद कमरे में लाखों रुपये का जुआ खेल रहे थे। तभी अचानक रात के सन्नाटे को चीरते हुए 10 से ज्यादा हथियारबंद डकैत दफ्तर के अंदर दाखिल होते हैं। बदमाशों के हाथों में तमंचे और धारदार हथियार थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने हथियारों की नोक पर वहां मौजूद सभी जुआरियों को बंधक बना लिया और शुरू हुआ लूट का वो तांडव जिसने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। लूटी गई नकदी- ₹8,00,000/- (आठ लाख रुपये), लूटे गए आभूषण- सोने की भारी चेन और अंगूठियां, अन्य सामान- 12 महंगे स्मार्टफोन और CCTV की DVR।

दोस्तो हथियारों के बल पर बदमाशों ने दफ्तर में मौजूद हर एक शख्स को डरा-धमका कर उनके पास मौजूद सारा कैश अपने कब्ज़े में ले लिया। एसपी सिटी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि डकैत मौके से करीब 8 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी लूट ले गए। इतना ही नहीं, जुआरियों के गले से सोने की चेन, उंगलियों से सोने की अंगूठियां और जेबों से करीब 12 मोबाइल फोन भी बेरहमी से छीन लिए गए। वारदात को इतने पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया कि जाते-जाते बदमाश दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले गए ताकि पुलिस के हाथ कोई सबूत न लग सके। हालांकि दोस्तो बदमाश शातिर थे और डीवीआर ले गए, लेकिन पुलिस की खोजी नजरों से बच नहीं सके। दफ्तर से कुछ ही दूरी पर लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला, तो उसमें लुटेरों की दो संदिग्ध गाड़ियाँ तेजी से भागती हुई नजर आई हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला यह गैंग उत्तराखंड से बाहर यानी उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य का अंतरराज्यीय गैंग हो सकता है। नैनीताल पुलिस ने इस महा-लूट कांड के खुलासे के लिए तुरंत 4 विशेष टीमों का गठन कर दिया है जो संदिग्धों के रूट को ट्रैक कर रही हैं। दोस्तो हल्द्वानी के गोरापड़ाव की इस घटना ने जहां सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं, वहीं बंद कमरों में चल रहे जुए के इस अवैध कारोबार की पोल भी खोल दी है। अब देखना होगा कि एसपी सिटी मनोज कत्याल की 4 टीमें इस बाहरी गैंग को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती हैं। इस सनसनीखेज वारदात पर आपकी क्या राय है? क्या हल्द्वानी में बाहरी अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है?