दोस्तो, हनुमान भक्ति की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है!एक विदेशी भक्त हाथ में एकतारा थामे ‘हनुमान अंश’ का भजन गाता नजर आया—और इसी के साथ चर्चा तेज है कैंची धाम और नीब करोली बाबा की उस भक्ति की, जिसकी गूंज अब देश से बाहर भी सुनाई दे रही है।वहीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई को लेकर भी बड़े दावे सामने आ रहे हैं। 48 दिनों में 372 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की बात कही जा रही है।और अब पार्ट-2 को लेकर भी चर्चा है—क्या कहानी 1960 के दशक और कैंची धाम के इतिहास से जुड़ेगी? दोस्तो कहते हैं कि भक्ति जब सीमाओं, भाषाओं और भूगोल के बंधनों को तोड़कर आत्मा से निकलती है, तो वह सीधे दिल को छू जाती है! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी नागरिक पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘एकतारा’ थामकर, सनातन की धुन में लीन होकर #HanumanAnsh का हनुमान भजन गा रहा है। इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि बाबा नीम करोली महाराज की कृपा और बजरंगबली की भक्ति सात समंदर पार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है! अब देखिए ना ये भक्ति नहीं तो और क्या है। दोस्तो लेकिन यह चमत्कार सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, असली सुनामी तो सिनेमाघरों में आई है! संत नीम करोली बाबा के दिव्य जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक ऐसा इतिहास लिख दिया है, जिसे बड़े-बड़े धुरंधर भी देखते रह गए हैं। मात्र 1.8 से 2 करोड़ रुपये के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 48वें दिन तक वर्ल्डवाइड 372.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर पूरे विश्व को चौंका दिया है। शुरुआती दो हफ्तों में फ्लॉप दिख रही इस फिल्म ने ‘वर्ड ऑफ माउथ’ यानी जनता की तारीफ के दम पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में इसके सामने नतमस्तक हो गईं!
दोस्तो इस फिल्म के पीछे की भक्ति भी अनूठी है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर इस फिल्म को बिना कोई फीस लिए (Zero Fee) बनाया था। लेकिन अब जब फिल्म ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस परम भक्त डायरेक्टर को 50 करोड़ रुपये की मोटी फीस देने जा रहे हैं! यही नहीं, ग्रैमी नॉमिनेटेड अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास ने भी बाबा के प्रति अपनी आस्था के चलते फिल्म के ‘सीता राम’ मंत्र के लिए कोई फीस नहीं ली। दोस्तो अब बात करते हैं उस खबर की, जिसका इंतजार देश के करोड़ों सनातनी कर रहे हैं। ‘हनुमान अंश’ की इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद मेकर्स ने इसके पार्ट-2 (सीक्वल) की आधिकारिक तैयारी शुरू कर दी है, जो कि एक ट्रिलॉजी (तीन भागों की सीरीज) का हिस्सा होगी। अब सवाल ये है कि ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में क्या होगा खास? इसको कुछ ऐसे समझिए। ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में क्या होगा खास? कैंची धाम का वैभव ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में उत्तराखंड के नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम की स्थापना और उसकी दिव्यता को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा। ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में क्या होगा खास? 1960 के दशक का कालखंड, फिल्म की कहानी 1960 के बाद के समय पर आधारित होगी, जब बाबा ने कैंची धाम को अपने चमत्कारों और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाया था। ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में क्या होगा खास? भक्तों का नजरिया और वैश्विक प्रभाव, इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे बाबा के चमत्कारों ने न केवल आम भारतीयों, बल्कि विदेशी भक्तों को भी अपना मुरीद बनाया और कैंची धाम कैसे एक वैश्विक आध्यात्मिक हब बना। दोस्तो साफ है कि ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था का एक ऐसा सैलाब बन चुकी है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। विदेशी गोरे के हाथ में गूंजता एकतारा और थियेटरों में बरसते नोट इस बात का सबूत हैं कि सनातन की गूंज को अब कोई रोक नहीं सकता।