क्या आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर दिखने वाली हर तस्वीर, हर वीडियो 100% सच है? या फिर आपकी आस्था और आपकी भावनाओं के साथ इंटरनेट की दुनिया में एक बहुत गंदा खेल खेला जा रहा है? सोशल मीडिया पर इस वक्त हरिद्वार के बेहद पवित्र हर की पैड़ी घाट की एक खौफनाक तस्वीर वायरल है, जिसे देखकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हो गईं! वीडियो में एक महिला स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर गंगा स्नान करती नज़र आ रही है। इंटरनेट पर बवाल मच गया, लोग संस्कृति और मर्यादा की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन क्या ये जो तस्वीर दुनिया देख रही है ये सच या फिर नहीं, झूठ है तो कैसे है बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो एक वीडियो दिखाता हूं आपको, ये वीडियो देखने में थोड़ा सा आपको अटपटा लगे और मुझे दिखाने भी थोड़ा असजता हो रही है। क्या जो आप देख रहे हैं, वो सच है? जब इस वीडियो का ‘फैक्ट चेक’ हुआ, तो एक ऐसा सच सामने आया जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे! आज बात करूंगा उस डिजिटल साज़िश का, जो धर्म और मर्यादा को बदनाम करने के लिए रची गई थी और हो ना हो आप भी कभी ना कभी कहीं इसके शिकार ना हो जाएं, इसलिए इस खबर को पूरा देखना। दोस्तो हरिद्वार—करोड़ों सनातनियों की आस्था का वो पावन केंद्र, जहाँ लोग अपने पाप धोने और मोक्ष की कामना लेकर आते हैं। लेकिन पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया (फेसबुक और व्हाट्सएप) के गलियारों में एक वीडियो आग की तरह फैल गया। इस वीडियो में एक युवती को गंगा के पवित्र घाट पर स्विमिंग कॉस्ट्यूम (बिकिनी) में डुबकी लगाते हुए दिखाया गया। वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कमेंट बॉक्स में गालियों और तीखे सवालों की बाढ़ आ गई कि ‘क्या धार्मिक स्थल पर इस तरह का पहनावा उचित है?’ क्या हमारी संस्कृति को तार-तार किया जा रहा है? ये इसलिए क्योंकि मै इस वीडियो की असलियत आपके सामने लाना चाहता हूं।
दोस्तो जैसे ही इस वीडियो की पड़ताल शुरू हुई, इस विवाद के पीछे छिपा एक खौफनाक डिजिटल सच सामने आ गया! फैक्ट चेक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और एडिटेड है! जी हां, जिस युवती को आप स्विमिंग कॉस्ट्यूम में देख रहे हैं, उसने असलियत में घाट की मर्यादा के अनुसार पारंपरिक कपड़ों में ही स्नान किया था, लेकिन समाज में नफरत फैलाने, वीडियो को वायरल करने और व्यूज बटोरने के चक्कर में किसी शरारती तत्व ने इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर दिया। दोस्तो इन दोनों तस्वीरों को देखिए, पहली तस्वीर वो है जो असली है जैसे कपड़ों में महिला ने स्नान किया और दूसरी तस्वीर हो है जिसको लेकर बवाल हो रहा है। दोस्तो फैक्ट चेक ने साफ कर दिया है कि असली और नकली में फर्क करना इस कदर मुश्किल बना दिया गया कि आम जनता झांसे में आ गई। असली वीडियो में महिला शालीन कपड़ों में माँ गंगा जी में स्नान कर रही थी, लेकिन एआई टूल की मदद से उसके कपड़ों को स्विमिंग कॉस्ट्यूम में बदल दिया गया। यह सिर्फ एक वीडियो का फेक होना नहीं है, यह इस बात का सबूत है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब कितनी खतरनाक और विनाशकारी हो चुकी है। यह तकनीक किसी भी शरीफ इंसान की छवि को पल भर में मटियामेट कर सकती है और दो समुदायों या समाज में अशांति फैला सकती है। दोस्तो धार्मिक स्थलों की मर्यादा को बदनाम करने की इस घटिया साज़िश के बाद अब लोग साइबर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस पहले ही गंगा घाटों पर महिलाओं के अश्लील वीडियो या रील्स बनाने वालों पर सख्त पाबंदी लगा चुकी है। ऐसे में एआई के जरिए आस्था को ठेस पहुंचाने वाले इस अपराधी को सलाखों के पीछे भेजना बेहद जरूरी है। तो अगली बार जब भी आप अपने फोन पर कोई ऐसी खबर या वीडियो देखें जो आपको भड़काने का काम करे, तो शेयर का बटन दबाने से पहले सौ बार सोचें! क्योंकि हो सकता है कि आप किसी एआई (AI) साज़िशकर्ता का मोहरा बन रहे हों। हरिद्वार का यह वीडियो पूरी तरह फेक और एडिटेड है। इस डिजिटल फ्रॉड और तकनीक के दुरुपयोग पर आपकी क्या राय है? क्या ऐसे एआई टूल्स पर सरकार को तुरंत बैन लगा देना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी बेबाक राय जरूर लिखें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके सच को फैलाएं और लोगों को गुमराह होने से बचाएं। देखते रहिए हमारा चैनल, सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।