पति-पत्नी के विवाद में हरीश की एंट्री!| Rekha Arya | Harish Rawat | Girdhari Lal | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में 210 करोड़ के कथित घोटाले पर सियासी संग्राम तेज! रेखा आर्य और उनके पति के विवाद में अब कूद पड़े हरीश रावत। हरीश ने भ्रष्टाचार के आरोपों से हमला बोला, तो रेखा आर्य ने पुराने स्टिंग का मुद्दा उठाकर पलटवार कर दिया! आखिर इस जुबानी जंग में किसका वार पड़ेगा भारी? आप देखिए कैसे हरीश रावत के बंटी बबली वाली पोस्ट ने कर दिया बड़ा बखेड़ा। दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड की सियासत में इस वक्त एक ऐसा पारिवारिक ड्रामा शुरू हुआ है, जिसने पूरी सरकार और विपक्ष को हिलाकर रख दिया है! एक कैबिनेट मंत्री, उनके रसूखदार पति और उनके बीच 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की ये जंग अब पति-पत्नी के बेडरूम से निकलकर देहरादून की सड़कों और सियासी अखाड़े में तब्दील हो चुकी है! लेकिन असली धमाका तब हुआ, जब इस पारिवारिक रार में एंट्री हुई सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की! हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर ऐसा बम फोड़ा है कि पूरी बीजेपी बैकफुट पर आ गई है! रावत ने सीधे-सीधे कह दिया कि रेखा आर्य ने कांग्रेस छोड़ी ही इसलिए थी, क्योंकि वो वहां रहकर भ्रष्टाचार नहीं कर पा रही थीं! लेकिन रुकिए, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इस हमले पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी ऐसा पलटवार किया है कि हरीश रावत का पुराना ‘स्टिंग कांड’ एक बार फिर जिंदा हो गया है!

रेखा आर्य ने कहा है कि जो खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हो, वो दूसरों पर उंगली न उठाए! दोस्तो उत्तराखंड की राजनीति में निजी विवाद जब सियासी हथियार बन जाएं, तो जंग कितनी आक्रामक हो सकती है, इसकी बानगी इन दिनों देहरादून में देखने को मिल रही है। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रही कानूनी और दौलत की लड़ाई में अब कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पति-पत्नी के इस विवाद को भ्रष्टाचार के बड़े मुद्दे में बदलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सीधे मैदान में उतर चुके हैं। दोस्तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद तीखा और आक्रामक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पूरे विवाद को ‘बंटी-बबली’ के लूट के खेल का भंडाफोड़ करार दिया है। रावत का सीधा आरोप है कि मंत्री रेखा आर्य ने सालों पहले कांग्रेस का दामन सिर्फ और सिर्फ इसलिए छोड़ा था, क्योंकि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें भ्रष्टाचार करने की खुली छूट नहीं मिल पा रही थी। रावत ने सरकार को घेरते हुए पूछा कि आखिर 210 करोड़ की इस बेहिसाब बेनामी संपत्ति का मास्टरमाइंड कौन है? दोस्तो हरीश रावत के इस तीखे तीर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी खामोश रहना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने सीधे हरीश रावत के सबसे कमजोर राजनीतिक पहलू यानी उनके पुराने ‘स्टिंग वीडियो’ पर हमला बोल दिया! रेखा आर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस छोड़ने की असली वजह खुद हरीश रावत का वो बेकाबू भ्रष्टाचार था, जिसे पूरे देश ने मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में खुलेआम देखा था। रेखा आर्य का आरोप है कि जो नेता खुद भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूबा हुआ है, वो आज दूसरों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। सियासत के इस शोर के बीच कानूनी मोर्चे पर भी सरगर्मी तेज है। एक तरफ जहां गिरधारी लाल साहू ने अपनी पत्नी पर करोड़ों की अवैध संपत्ति के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है और हाईकोर्ट ने भी एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। लेकिन इन सब के बीच उत्तराखंड की राजनीति अब पूरी तरह से निजी हमलों और भ्रष्टाचार के पुराने गड़े मुर्दों को उखाड़ने पर आ चुकी है। क्या हरीश रावत का यह दांव बीजेपी को बैकफुट पर ला पाएगा, या रेखा आर्य का यह पलटवार कांग्रेस के ही गले की फांस बनेगा? इस तीखे सियासी घमासान पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।