उत्‍तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी! राजधानी देहरादून में 43 डिग्री तापमान; गर्म हवाओं ने झुलसाया

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। चढ़ता पारा लगातार परीक्षा ले रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Share

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। Heat Wave in Dehradun बुधवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी ने झुलसाए रखा। उधर राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।मौसम विभाग के मुताबिक, टिहरी जिले का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा है. जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिन तापमान भले ही थोड़ा बहुत कम होने का अनुमान है। लेकिन गर्म हवाएं परेशान कर सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए दिन में घरों से बाहर निकलने से परहेज करें।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को पहाड़ी क्षेत्रों रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी और नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना है। देहरादून और पौड़ी में कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल जैसे जिलों में तापमान बढ़ने से फॉरेस्ट फायर की भी संभावनाएं बढ़ गई है। इसके अलावा गर्म हवाओं के कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की घटनाएं घट सकती है। इस मौसम में लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।