उत्तराखंड में भीषण और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 जुलाई तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, हालांकि बादल पहाड़ी जिलों में ही बरसेंगे और दोनों मैदानी जिलों में सिर्फ तेज हवाएं, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की घटनाएं होंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी वर्षा हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार 30 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। बुधवार 1 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 2 गुरुवार 2 जुलाई को भी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।