हरिद्वार के खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पर दलित समाज समेत कई समाजों के लोग पहुंचे। दरअसल, बीते दिनों प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लक्सर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मामले में जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग रखी। वहीं एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।