रुद्रपुर में तेज रफ्तार का कहर! स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौके पर मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार बस ने 6 महिलाओं को रौंदा दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं गंभीर रूप से घायल हो गई।

Share

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार बस ने 6 महिलाओं को रौंदा दिया। School Bus Accident In Rudrapur इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एलायंस कॉलोनी के पास हुआ है। बताया जा रहा है सभी महिलाएं फैक्ट्री में काम करती है, जो फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटों का इंतजार कर रही थी। तभी सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी सी मच गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सभी को जिला हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।