IAS आनंद बर्द्धन बने उत्तराखंड ब्यूरीकेसी के नए बॉस, एक अप्रैल को संभालेंगे मुख्य सचिव का पदभार

उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। रतूड़ी के रिटायरमेंट के बाद IAS आनंद वर्धन उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

Share

उत्तराखंड के नए और 18वें मुख्य सचिव 1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन होंगे। वो 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। Anand Vardhan New Chief Secretary 1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड की नौकरशाही में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। शुक्रवार को उत्‍तराखंउ शासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए। आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। लंबे समय से नए मुख्य सचिव को लेकर कयासबाजी पर भी इसके साथ ही विराम लग गया है। हालांकि IAS अफसर आनंद बर्धन का चयन पहले ही करीब-करीब तय माना जा रहा था।

आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन वर्तमान में उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। वे शासन में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत हैं और राज्य में इस स्तर के एकमात्र अधिकारी हैं। बर्द्धन ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभाली हैं। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। इस तरह सरकार ने उनके रिटायरमेंट से चार दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा कर दी है। 31 मार्च को राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के साथ ही आनंद वर्धन 1 अप्रैल से उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी के सबसे बड़े बॉस बन जाएंगे।