नैनीताल, जिसे देखकर सुकून मिलता है, क्या उसी सरोवर नगरी की पहाड़ियां अब खतरे का संकेत दे रही हैं?1880 में जिस भूस्खलन ने 151 जिंदगियां लील ली थीं, उसकी याद आज फिर क्यों ताजा हो रही है?ताजा रिसर्च में पहाड़ियों की जमीन में लगातार हलचल के संकेत मिले हैं। बलियानाला से लेकर शेर-का-डांडा तक भू-गतिशीलता ने चिंता बढ़ाई है।तो क्या नैनीताल की पहाड़ियां आने वाले खतरे का इशारा कर रही हैं?क्या 1880 की त्रासदी से सबक लेने का वक्त फिर सामने है?देखिए नैनीताल के पहाड़ों की इस पड़ताल में आखिर कितना बड़ा है खतरा? दोस्तो खूबसूरत वादियों की आड़ में छिपा मौत का एक ऐसा दलदल, जो कभी भी पूरे शहर को निगल सकता है! सैटेलाइट की नई रिसर्च ने नैनीताल को लेकर जो खुलासा किया है, उसने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है। क्या 144 साल पुराना इतिहास खुद को दोहराने वाला है? थोड़ा सावधान उत्तराखंड! क्योंकि जिसे आप अपनी छुट्टियों का सबसे खूबसूरत ठिकाना समझते हैं, जहां की वादियों में आप सुकून ढूंढने जाते हैं, वो सरोवर नगरी नैनीताल इस वक्त मौत के मुहाने पर खड़ी है!
जी हां, दोस्तो कोई अफवाह नहीं बल्कि अंतरिक्ष से आई सैटेलाइट की नई और सबसे खतरनाक वैज्ञानिक रिसर्च ने नैनीताल को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। खुलासा हुआ है कि नैनीताल की 24.9% पहाड़ी अत्यधिक भूस्खलन जोखिम की जद में आ चुकी है, यानी कभी भी ढह सकती है! बलियानाला और शेर-का-डांडा में जमीन के नीचे ऐसी हलचल दर्ज की गई है, जिसने साल 1880 के उस खौफनाक मंजर की याद दिला दी है जब एक झटके में 151 जिंदगियां मलबे में दफन हो गई थीं! तो दोस्तो क्या नैनीताल जलसमाधि लेने वाला है? आईआईआरएस (IIRS) देहरादून और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की ताजा सैटेलाइट और रडार डेटा रिसर्च ने जो दावा किया है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, इंसानी लालच और अनियंत्रित निर्माण ने नैनीताल के फेफड़ों को छलनी कर दिया है। रिसर्च कहती है कि पूरे नैनीताल का करीब एक चौथाई हिस्सा यानी 25 फीसदी पहाड़ी कभी भी ताश के पत्तों की तरह ढह सकती है। दोस्तो वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पहाड़ अब और वजन सहने की स्थिति में नहीं हैं। पर्यटकों की भारी भीड़, गाड़ियों का दबाव और कंक्रीट के जंगलों ने इस खूबसूरत हिल स्टेशन को एक ‘टाइम बम’ पर लाकर खड़ा कर दिया है!
दोस्तो इस महा-विनाश के दो सबसे बड़े केंद्र हैं—बलियानाला और शेर-का-डांडा! वैज्ञानिकों ने इन दोनों इलाकों में जमीन के भीतर खतरनाक रूप से हलचल दर्ज की है। यानी यहां की जमीन लगातार खिसक रही है, धंस रही है।हैरानी की बात यह है कि बलियानाला में सालों से ट्रीटमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा चुके हैं, लेकिन नतीजा क्या निकला? शून्य! आज भी बरसात आते ही यहां के लोगों की सांसें हलक में अटक जाती हैं। घरों की दीवारों पर आई दरारें चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं कि खतरा अब सिर्फ दहलीज पर नहीं, बल्कि घर के भीतर दाखिल हो चुका है! दोस्तो इतिहास गवाह है कि पहाड़ अपनी चेतावनी एक बार देता है और जब इंसान नहीं सुधरता, तो प्रकृति अपना हिसाब बराबर करती है। साल 1880, तारीख 18 सितंबर। आज से ठीक 144 साल पहले शेर-का-डांडा पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे नीचे गिरा था।उस विनाशकारी भूस्खलन में 151 लोगों की जान चली गई थी और पूरा विक्टोरिया होटल मलबे के ढेर में तब्दील हो गया था। दोस्तो नैनीताल का भूगोल उस एक दिन में बदल गया था। आज आई नई रिसर्च साफ इशारा कर रही है कि अगर हम अब भी नहीं जागे, तो 1880 से भी भयानक मंजर देखने को मिल सकता है। दोस्तो जोशीमठ की तबाही हम देख चुके हैं, केदारनाथ की आपदा से हम वाकिफ हैं, तो फिर नैनीताल को लेकर प्रशासन और सरकार इतनी बेफिक्र क्यों है? क्या एक और बड़े मलबे के नीचे दबने का इंतजार किया जा रहा है? वैज्ञानिकों की इस चेतावनी को हल्के में लेना पूरे नैनीताल शहर के अस्तित्व को मिटा सकता है। अब वक्त आ गया है कि इस खूबसूरत सरोवर नगरी को कंक्रीट के लालच से बचाया जाए, वरना इतिहास जब खुद को दोहराएगा तो रोने के लिए आंसू भी कम पड़ जाएंगे!