Mussoorie हरियाणा के गुंडों का तांडव! रेस्टोरेंट बना अखाड़ा! | Viral Video | CCTV | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, पहाड़ों की रानी मसूरी में ये क्या हो गया?रेस्टोरेंट में घुसे कुछ लोग और देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट बन गया अखाड़ा!हाथों में लाठी-डंडे, सरेआम मारपीट और पूरी वारदात CCTV में कैद!आखिर किस बात पर भड़के ये लोग और कारोबारी पर क्यों बरपा कहर?देखिए मसूरी के इस वायरल CCTV में आखिर अंदर हुआ क्या था! दोस्तो पहाड़ों की शांत वादियों में आखिर ये कैसा खू’नी तांडव है? क्या कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में घूमना अब जानलेवा साबित होने लगा है! मसूरी के एक पॉश रेस्टोरेंट में जो कुछ हुआ, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। हरियाणा से आए कुछ रसूखदार गुंडों ने कैसे एक रेस्टोरेंट को कुरुक्षेत्र का मैदान बना दिया, कैसे लाठी-डंडों से इंसानों को जानवरों की तरह पीटा गया वो सब तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं। दोस्त पहाड़ों की रानी मसूरी, जहां लोग सुकून की सांस लेने आते हैं, वहां सरेआम खेला गया खू’नी खेल! कैसे हाथ में मोटे-मोटे लाठी-डंडे लिए ये शिकारी रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल होते हैं। इन्हें न तो पुलिस का खौफ है, न ही कानून का डर! जो सामने आया, उस पर लाठियां बरसा दी गईं। रेस्टोरेंट के भीतर चीख-पुकार मच गई। दोस्तो सनसनीखेज वारदात मसूरी के किंग्रेग स्थित पेट्रोल पंप के पास बने एक रेस्टोरेंट की है। तारीख थी 15 सितंबर! पीड़ित मनीष अपने साथियों के साथ आराम से रेस्टोरेंट में बैठा था। वो नहीं जानता था कि अगले ही पल में बड़ा खतरा लेकर कुछ गुंडे उनके सिर पर मंडराने वाले हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। गाड़ियों से उतरे, हाथों में डंडे थामे और सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर तांडव शुरू कर दिया!

दोस्तो जैसा की आपने वीडियो में देखा ये हमला इतना अचानक और बर्बर था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मनीष और उसके दोस्तों को घेर-घेर कर पीटा गया। सिर पर, पीठ पर, हाथ-पैरों पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए गए। रेस्टोरेंट का स्टाफ जान बचाकर भागा। अंदर बैठे दूसरे टूरिस्ट्स के बीच अफरा-तफरी मच गई। सवाल ये है कि आखिर इन गुंडों में इतना हौसला आया कहां से? हरियाणा के इन नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से आए युवकों ने देवभूमि की कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रख दिया। दोस्तो वारदात के बाद जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस की नींद टूटी। पीड़ित मनीष की तहरीर पर मसूरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज के आधार पर इन गुंडों की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें हरियाणा और आसपास के इलाकों में दबिश देने की बात कर रही हैं, लेकिन सवाल वही है कि वारदात के वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग कहां थी? दोस्तो ये कोई नहीं तस्वीर नहीं है उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले हुड़दंगियों और अपराधियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। क्या देवभूमि इन गुंडों की ऐशगाह बन चुकी है? क्या बाहर से आकर कोई भी यहां के स्थानीय लोगों और पर्यटकों की जान से खिलवाड़ कर सकता है? मसूरी पुलिस के लिए यह सिर्फ एक मारपीट का मामला नहीं, बल्कि साख की लड़ाई है। देखना होगा कि इन गुंडों को सलाखों के पीछे कब तक भेजा जाता है! दोस्तो इस खौफनाक वारदात ने मसूरी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर देवभूमि के रेस्टोरेंट्स में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर पर्यटक यहाँ क्यों आएंगे? उम्मीद है कि पुलिस इन आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचेगी और ऐसी सजा देगी जो मिसाल बने इस खबर को आप कैसे देखते हैं कमेंट कर जरुर बताइयेगा।