नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक युवक की कुछ वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात मंगलपड़ाव स्थित एक होटल में किसी बात को लेकर युवक और एक वकील के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद की शिकायत लेकर युवक सोमवार को कोतवाली पहुंचा था, लेकिन इसी बीच दूसरा पक्ष भी अपने साथियों के साथ वहां आ धमका और पुलिस परिसर के भीतर ही युवक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली परिसर में अचानक हुए इस बवाल और शोर-शराबे को सुनकर मौके पर मौजूद एक महिला उपनिरीक्षक (एसआई) ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में घायल हुए युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players