नैनीताल के कालाढूंगी स्थित विजयपुर गांव में गुलदार के हमले के दौरान 10 वर्षीय अंश ने अदम्य साहस दिखाते हुए न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि खूंखार वन्यजीव को भी पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। Leopard Attack शनिवार देर शाम करीब 7 बजे अंश जब घर के पास की एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से सहमने के बजाय मासूम ने हिम्मत दिखाई और गुलदार से भिड़ गया। अंश ने दोनों हाथों से गुलदार का मुकाबला करते हुए ज़ोर-ज़ोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तुरंत मौके की ओर दौड़े, जिससे घबराकर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। हालांकि हमले में अंश के चेहरे और शरीर पर पंजों के गहरे जख्म आए हैं, लेकिन समय पर मुकाबला करने से उसकी आंखें और जान बाल-बाल बच गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद से विजयपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल है और शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बेखौफ होकर रिहायशी इलाके में घूम रहे गुलदार की मौजूदगी ने ग्रामीणों के आक्रोश को बढ़ा दिया है, जिन्होंने वन विभाग से तुरंत गश्त बढ़ाने और आदमखोर प्रवृत्ति के इस गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की सख्त मांग की है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players