गहन मंथन के बाद हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के 44 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, प्रतिष्ठा का सवाल बना चुनाव

Spread the love

Haridwar District Panchayat: पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की।

अब तक हुए चुनावों में भाजपा जिला पंचायत पर भगवा बुलंद नहीं कर पाई है। इस बार उसके लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन किया और नाम तय किए।