रामनगर मांस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और हिंदू संगठन से जुड़े मदन जोशी ने आज अप्रत्याशित तरीके से कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। Ramnagar meat incident पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश में दबिश देती रही, यहां तक कि आज कोतवाली के बाहर भी गिरफ्तारी को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। लेकिन जोशी स्कूटी से सीधे भीतर पहुंच गए और चुपचाप पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जोशी के आत्मसमर्पण की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट कोतवाली पहुंच गए। विधायक बिष्ट ने कहा कि मदन जोशी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और उन्होंने न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए स्वयं समर्पण किया है।कुछ दिन पहले जारी वीडियो में मदन जोशी ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके परिवार के साथ अनुचित व्यवहार किया है। उन्होंने कहा था कि उनके द्वारा जिन लोगों के नाम पुलिस को दिए गए थे, उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। याद रहे कि 23 अक्टूबर को छोई क्षेत्र में मीट लेकर जा रहे पिकअप चालक नासिर हुसैन पर भीड़ द्वारा हमले के बाद यह मामला बड़ा विवाद बन गया था। नासिर की पत्नी की शिकायत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ और अब तक लगभग 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद जोशी का आत्मसमर्पण इस प्रकरण में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players