जी हां दोस्तो उत्तराखंड की संगीत दुनिया में आज मै बात करने जा रहा हूं.. उस स्टार की, जिसे लोग प्यार से ‘डीजे क्वीन’ कहते हैं। बादशाह संग उनका सुपरहिट गीत ‘दिल्ली से मनाली’ आज हर शादी और पार्टी की रौनक बन चुका है। हर समारोह में उनके गानों के बिना जश्न अधूरा लगता है और यही वजह है कि उन्होंने लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। कौन है उत्तराखंड की ये डीजे क्वीन कैसे अपनी संस्कति की छाप आज अलग अंदाज में छोड़ चुकी हैं। आगे भी है बड़ा प्लान बताउंगा आपको पूरी खबर। उत्तराखंड की हर शाधी की जान, क्वीन, दोस्तो बॉलीवुड जगत और पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों रैपर बादशाह का ‘दिल्ली से मनाली’ सॉन्ग ट्रेंड कर रहा है। बादशाह ने इसमें पहाड़ों खासकर हिमाचल की जीवन शैली को दर्शाया है। इस पूरे गाने में सबसे ज्यादा वोकल उत्तराखंड की टिहरी जिले से आने वाली मंजू नौटियाल के इस्तेमाल हुए हैं। मंजू नौटियाल के शुरुआती वोकल्स इंस्टा रील के लेकर फेसबुक रीच पर छाये हुये हैं।
उत्तराखंड की शादियों और अन्य फंक्शन में मंजू के गीत खूब बजते हैं। इस कारण उन्हें उत्तराखंड की डीजे क्वीन भी कहा जाने लगा है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब मंजूं नोटियाल के गानों पर लोग थिरक रहे हैं इससे पहले उन्होंने लोगो को अपने गानों पर झुमने मजबूर किया। दोस्तो मंजू नौटियाल ‘दिल्ली से मनाली’ गाने से युवा दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। हाल ही में बादशाह ने मंजू के साथ स्टेज साझा किया। इसके साथ ही मंजू नौटियाल पहली ऐसी पहाड़ी सिंगर बन गई हैं, जिन्होंने अपने पहाड़ी गानों के दम पर सीधा बॉलीवुड में एंट्री मारी है। इससे पहले प्रियंका मेहर भी कोशिश कर चुकी हैं लेकिन मंजू नौटियाल वो सिंगर बनी हैं जिनकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। दोस्तो उत्तराखंडी सिंगर मंजू नौटियाल सबसे बड़ी बात कि उन्होंने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाया है जिससे इससे हमारे उत्तराखंड के पहाड़ की संस्कृति भी पूरे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर गई है। यह भी उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अपनी देवभूमि के लिए भी। दरअसल दोस्तो हाल ही में हरियाणा में बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बादशाह के साथ उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट में मंच साझा किया। वाकई में बादशाह के साथ इतने बड़े क्राउड के सामने मंच साझा किया तो उनकी चर्चा बालीबुड से लेकर पंजाबी और हरियाणा के संगीत जगत में भी होने लगी। दोस्तो उनका एक गाना दिल्ली से मनाली इस गाने में बादशाह की एंट्री को लेकर मंजूद नोटियाल कहती है कि जब उन्होंने हिमाचल के सिंगर सिराजी के साथ ‘लड़का तेरा दीवाना’ गाना किया तो उस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स लोगों का देखने को मिला फिर अचानक जब उनका उत्तराखंड में शूट चल रहा था तो उन्हें बताया गया कि उनके गाने के रीमेक में बादशाह रैप करेंगे ये पल उनके जीवन के लिए एक अविस्मरणीय पल है।
दोस्तो इसके बाद बादशाह के साथ शूटिंग के लिए भी हिमाचल बुलाया गया लेकिन पहले से शूट शेड्यूल होने की वजह से वो वहां नहीं पहुंच पाई। इसके बाद हरियाणा में हुए लाइव कॉन्सर्ट में बादशाह ने विशेष तौर पर आमंत्रित किया तो वो पहुंची ही नहीं। उत्तराखंड की मंजू नौटियाल को एक नई पहचान मिल गई। दोस्तो मंजू नोटियाल कहती हैं कि अब तक केवल उत्तराखंड के ही लोग जानते थे कि इस गाने में मंजू नौटियाल की आवाज़ है, लेकिन अब बादशाह के साथ हुए लाइव कॉन्सर्ट के बाद सभी लोगों ने इस गाने की जो मुख्य गायिका है उसके बारे में जाना है। यहां दोस्तो आपको बता दूं कि उत्तराखंड के संगीत दुनिया की ये नई ससनी टिहरी जौनपुर ब्ल़ॉक के टिकरी गांव की रहने वाली हैं और उन्हें गीत संगीत में प्रेरणा उनके घर से मिली उनके परिवार में कुछ लोग पहले से ही गाना गाते थे। दोस्तो मंजू नौटियाल को बचपन से गाने का बहुत ज़्यादा शौक था। 2018 से उन्होंने ऑफिशियली पहाड़ी गीत गाने शुरू किए.इससे पहले वह अपने स्कूल में, रामलीला के मंचों से गाया करती थी उन्हें कभी बड़े मंच पर गाने का मौका नहीं मिला। दोस्तो मंजू नौटियाल को पहाड़ की महिला होने के नाते कहीं ना कहीं उन्हें शुरुआती दौर में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। साल 2018 में उन्होंने अपने सपने की तरफ कदम बढ़ाते हुए गीत गाना शुरू किया। दोस्तो क्या आप ये जानते हैं कि मंजू नौटियाल को 400 से ज्यादा गानों के बाद बड़ा ब्रेक मिला। जी हां दोस्तो 2018 से अब तक तकरीबन 400 से अधिक गाने गा चुकी हूं, जिसमें से 8 से 10 गाने काफी पसंद किए गए हैं इन गानों पर काफी हिट्स मिले हैं। पहली बार 2022 में उनका ‘सुरेतु मामा’ गाना हिट हुआ। इसी गाने के चलते लोगों की नज़र में आयी उसके एक साल पूरे होने के बाद ‘कमर पीड़ा’ गाना हिट हुआ। दोस्तो हैं आपक घर समाज में क्या हो रहा है उसका सीधा असर आप भी पड़ता है दोस्तो मंजू नौटियाल का एक गाना जो काफी हिट रहा वो था कमर पीड़ा।
दरअसल दोस्तो मंजू कहती हैं कि ये गाना उनके पिता जी घर में गुनगुनाया करते थे उन्हीं के मुंह से यह पुराना गाना सुना. इसे नए तरीके से गाया। इसी के चलते जब उन्होंने ‘स्वामी परदेश’ गाने के दौरान हिमाचल के सिंगर सिराजी के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने सिराजी के ही साथ ‘लड़का तेरा दीवाना’ गाना किया। उसके बाद ही इस गाने के रीमेक में बादशाह की एंट्री हुई. आज इस गाने ने उन्हें क्षेत्रीय भाषा से उठा कर नेशनल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाई है। इसके अलावा दोस्तो पहाड़ी सिंगर मंजू नौटियाल अपने गानों के अलावा अपने ट्रेडिशन पहाड़ी पोशाक के लिए पहचानी जाती है. वो हर जगह अपने ‘पहाड़ी घाघरे कुर्ती’ में नजर आती हैं। वो कहती है कि मुझे सबसे अच्छी यही पोशाक लगती है। ट्रेडिशनल कपड़ों में रहना अपने पारंपरिक आभूषण पहनना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए हमेशा इसी रूप में नजर आती हूं हरियाणा में बादशाह के साथ कॉन्सर्ट करते भी यही ट्रेडिशनल लुक था। इसके जरिये उत्तराखंड के कल्चर को प्रमोट करने की कोशिश करती हूं। तो दोस्तों, ये थी कहानी उत्तराखंड की अपनी ‘डीजे क्वीन’ मंजू नौटियाल की, जिन्होंने अपनी मेहनत, आवाज और पहाड़ी संस्कृति के दम पर न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। 400 से ज्यादा गानों और संघर्षों के बाद आज मंजू ने बॉलीवुड और राष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बनाई है। उनकी सफलता केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के संगीत और संस्कृति के लिए भी गर्व का पल है। हम उम्मीद करते हैं कि मंजू नौटियाल आगे भी अपने गानों और पहाड़ी संस्कृति के प्रचार के माध्यम से कई नई ऊंचाइयों को छुएंगी आप क्या कहेंगे।