Missing Cases पहाड़ में गुमशुदगी का रहस्य गहराया!। Babita Pandey । Uttarakhand News

Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड के शांत, खूबसूरत और घने जंगलों में आजकल एक खामोश खौफ पसरा हुआ है। यह खौफ उन परिवारों की आंखों में है, जिनके अपने इन पहाड़ों की वादियों में गए तो सही, लेकिन लौटकर कभी वापस नहीं आए। ताजा मामला चमोली का है, जहां केदारनाथ घाटी से तीन महीने पहले लापता हुए प्रमोद सिंह रावत का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, नैनीताल के नैना पीक से गायब हुए बीटेक छात्र अर्नव सिंह को भी तीन हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। सवाल यह है कि आखिर पहाड़ के यह घने जंगल इन जिंदगियों को कहां निगल रहे हैं? और आधुनिक ड्रोन व रेस्क्यू टीमें हर बार खाली हाथ क्यों लौट रही हैं? पूरी खबर देखिए दोस्तो दंग रह जाएंगे। दोस्तो चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के सलूड़ डुंग्रा गांव के लोगों का सब्र आज टूट गया। तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन गांव के बेटे प्रमोद सिंह रावत का अब तक कोई अता-पता नहीं है। केदारनाथ घाटी में घोड़ा-खच्चर चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले प्रमोद 26 अगस्त 2026 को आखिरी बार सोनप्रयाग में देखे गए थे। उसी रात घोड़ा-खच्चर चोरी के मामले में उनके साथी मदन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन उस रात के बाद से प्रमोद हवा में कहीं गायब हो गए। पुलिस की सुस्त जांच से नाराज ग्रामीणों ने आज सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोस्तो प्रमोद की गुमशुदगी का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि नैनीताल के नैना पीक के घने जंगलों ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। भीमताल के ग्राफिक एरा कॉलेज में पढ़ने वाले बिहार के बीटेक छात्र अर्नव सिंह को लापता हुए तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अर्नव अपने तीन दोस्तों के साथ पहाड़ी पर गए थे। तीनों दोस्त तो सुरक्षित नीचे लौट आए, लेकिन अर्नव जंगल की गहराइयों में कहीं खो गए। रेस्क्यू टीमों ने चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। बिहार से आए अर्नव के माता-पिता आज भी इन पहाड़ों की खामोशी में अपने बेटे की एक झलक पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

उत्तराखंड की 4 अनसुलझी गुमशुदगी। कहां गायब हो रहे हैं लोग? (4 बड़े मामले) उत्तराखंड की 4 अनसुलझी गुमशुदगी, प्रमोद सिंह रावत (चमोली): 26 अगस्त 2026 को सोनप्रयाग से लापता, 3 महीने बाद भी सुराग नहीं। उत्तराखंड की 4 अनसुलझी गुमशुदगी अर्नव सिंह (नैनीताल): 3 हफ्ते पहले नैना पीक के जंगल में गए, दोस्तों के साथ गए थे, वापस नहीं लौटे। बबीता पांडे (उत्तरकाशी): इस साल की शुरुआत में दयारा बुग्याल ट्रैक से रहस्यमयी तरीके से गायब। अभिषेक चौहान (बागेश्वर): नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिंडारी ग्लेशियर रूट से हुए लापता। दोस्तो यह कोई एक या दो घटनाएं नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई बबीता पांडे भी इसी तरह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। पुलिस, एसडीआरएफ और आधुनिक ड्रोन कैमरों ने कई दिनों तक पहाड़ों को स्कैन किया, लेकिन उनका नामोनिशान तक नहीं मिला। इसी तरह बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर रूट से नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान भी गायब हो गए। लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद मिले कुछ धुंधले सुरागों ने परिवार के दर्द और उलझन को और बढ़ा दिया.. दोस्तो अगर हम इन घटनाओं को तर्क और विज्ञान की नजर से देखें, तो वजह साफ नजर आती है। उत्तराखंड के जंगल बेहद खड़ी ढलान वाले, घने और दुर्गम हैं। यहां पल भर में घना कोहरा आंखों के सामने अंधेरा कर देता है। सूखे पत्तों के नीचे गहरी खाइयां छिपी होती हैं और जंगली जानवर खामोशी से घूमते हैं। मुख्य रास्ते से महज कुछ कदम भटकना भी किसी इंसान को हमेशा के लिए गायब कर सकता है। लेकिन दोस्तो जब आधुनिक ड्रोन फेल हो जाएं, खोजी कुत्ते गंध खो दें और विज्ञान के सारे तर्क एक बंद गली में जा रुकें, तो पहाड़ में पले-बढ़े हर शख्स के मन में एक पुरानी, खामोश बेचैनी जाग उठती है। हमारे गांवों के बुजुर्ग इन घने बांज और बुरांश के जंगलों को कभी महज पेड़ों का झुंड नहीं मानते थे। लोक मान्यताओं के मुताबिक, इन जंगलों की रक्षा वन देवता, ऐड़ी और आछरियां करती हैं। पीढ़ियों से पहाड़ के लोग जंगल में जाने से पहले कुछ अलिखित नियमों का पालन करते आए हैं—जैसे शाम ढलने के बाद अकेले न भटकना, घने जंगल में तेज आवाज न लगाना और पहाड़ को कभी हल्के में न लेना अब सवाल ये कि लापरवाही या सिस्टम की नाकामी?

पहाड़ में गुमशुदगी के पीछे बड़े कारण, कमजोर ट्रैकिंग सिस्टम: ट्रैकर्स और मजदूरों के लिए जीपीएस या डिजिटल रजिस्ट्रेशन का अभाव। पहाड़ में गुमशुदगी के पीछे बड़े कारण। खतरनाक रास्ते: मुख्य पगडंडियों से भटकने पर गहरी खाइयों और घने कोहरे का खतरा। पहाड़ में गुमशुदगी के पीछे बड़े कारण। सर्च ऑपरेशन में देरी: शुरुआती गोल्डन आवर्स में आधुनिक तकनीक का समय पर न पहुंचना। पहाड़ में गुमशुदगी के पीछे बड़े कारण। पर्यटकों की लापरवाही: बिना स्थानीय गाइड के दुर्गम जंगलों में प्रवेश करना। दोस्तो आज लोग वीकेंड ट्रिप और तस्वीरों के लिए इन पहाड़ों का रुख तो करते हैं, लेकिन न तो वे जंगल के असली खतरों को समझते हैं और न ही उस सम्मान को याद रखते हैं जो हमारे बुजुर्ग इन चोटियों को देते थे। दूसरी तरफ, राज्य के पास भी ट्रैकर्स और स्थानीय मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस ट्रैकिंग सिस्टम नहीं है। अखबारों की सुर्खियां और टीवी की बहसें कुछ दिनों बाद थम जाती हैं, लेकिन इन जंगलों के किनारे खड़े उन माता-पिता और परिवारों का इंतजार कभी खत्म नहीं होता, जो आज भी किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे हैं।