दोस्तो उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में आज एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने पूरे प्रदेश के मन में फिर से कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस नार्को टेस्ट से उस ‘मिस्ट्री VVIP’ के चेहरे से नकाब उठने की उम्मीद थी, वह टेस्ट होने से पहले ही रुक गया है। गुजरात के गांधीनगर पहुंचे पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ मेडिकल जांच में ‘अनफिट’ घोषित कर दिए गए हैं। सिर में क्लॉट होने का हवाला देकर उनका नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट टाल दिया गया है। सवाल यह है कि क्या वाकई यह सिर्फ एक मेडिकल मजबूरी है या फिर सच को सामने आने से रोकने का कोई नया पेंच? अंकिता के माता-पिता और उत्तराखंड की जनता पूछ रही है—ऐसे कैसे मिलेगा न्याय। दोस्तो गुजरात के गांधीनगर की फॉरेंसिक साइंस लैब में आज वह होने वाला था, जिस पर पूरे उत्तराखंड की निगाहें टिकी थीं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित VVIP एंगल का सच उगलवाने के लिए पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना था। लेकिन टेस्ट की कुर्सी तक पहुंचने से ठीक पहले, डॉक्टरों के पैनल ने एक ऐसी रिपोर्ट थमा दी, जिससे CBI की जांच को बड़ा झटका लगा है। मेडिकल परीक्षण में सुरेश राठौड़ को ‘अनफिट’ करार दे दिया गया है। ‘VIP’ एंगल की जांच में बड़ा पेंच गांधीनगर फॉरेंसिक लैब में होना था सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट। टेस्ट से पहले हुए मेडिकल परीक्षण में अनफिट पाए गए पूर्व MLA। सिर में ब्लड क्लॉट (थक्का) होने के कारण डॉक्टरों ने टेस्ट से किया इनकार।
नार्को और पॉलीग्राफ दोनों टेस्ट फिलहाल रुके। जी हां दोस्तो खबर ये कि पिछले तीन-चार दिनों से सुरेश राठौड़ गांधीनगर में ही रुके हुए थे और लगातार उनका मेडिकल परीक्षण चल रहा था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके सिर में क्लॉट है, जिसके चलते नार्को एनालिसिस के लिए दी जाने वाली दवाएं उनकी जान के लिए खतरा बन सकती हैं। इसी आधार पर उन्हें अनफिट घोषित कर दिया गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब ऑडियो क्लिप का सबसे अहम किरदार ही नार्को टेस्ट से बाहर हो गया, तो उस VVIP के नाम की पुष्टि कैसे होगी? वहीं दोस्तो दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद को जन्म देने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौड़ की बीमारी पर पहले ही आशंका जता दी थी। मेडिकल रिपोर्ट आने से ठीक पहले उर्मिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाए थे कि सुरेश राठौड़ शुगर या अन्य बीमारियों का बहाना बनाकर नार्को टेस्ट से बचने की कोशिश कर सकते हैं। अब राठौड़ के अनफिट घोषित होने के बाद उर्मिला के उन आरोपों को और हवा मिल गई है। अब आपको यहां ये बताता हूं कि कैसे शुरू हुआ वीआईपी काये नया बवाल? कैसे शुरू हुआ VIP का यह नया बवाल?
18 सितंबर 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में हुई थी 19 वर्षीय अंकिता की ह’त्या। मई 2025 में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को हुई उम्रकैद। दिसंबर 2025 में सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के कथित ऑडियो वायरल हुए। ऑडियो में एक बड़े राजनीतिक चेहरे को ‘VVIP’ बताने का किया गया दावा। फरवरी 2026 में जनता और परिजनों की मांग पर शुरू हुई CBI जांच। यहां दोस्तो थोड़ा याद कीजिए सितंबर 2022 का वह काला दिन, जब ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट से गायब हुई अंकिता भंडारी की लाश चीला नहर से बरामद हुई थी। अदालत ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को उम्रकैद की सजा तो सुना दी, लेकिन एक सवाल आज भी उत्तराखंड की हवाओं में गूंज रहा है—आखिर वह VVIP कौन था, जिसके लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था? जब उर्मिला सनावर के ऑडियो सामने आए, तो अंकिता के माता-पिता को एक नई उम्मीद जगी थी कि शायद अब उस सफेदपोश का नाम बेनकाब होगा। क्योंकि अंकिता के माता-पिता अभी न्याय की आस में है। दोस्तो गौर करने वाली बात ये कि अक्टूबर 2026 में देहरादून की विशेष CBI कोर्ट में खुद सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी लिखित सहमति दी थी। उस वक्त राठौड़ ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि वह दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए हर जांच को तैयार हैं। लेकिन आज जब सच के इम्तिहान की घड़ी आई, तो मेडिकल रिपोर्ट दीवार बनकर खड़ी हो गई। अब सभी की निगाहें उर्मिला सनावर के होने वाले नार्को टेस्ट और CBI की अगली कानूनी चाल पर टिकी हैं। इस घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड की सियासत भी फिर से गरमा गई है। विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि इस मामले में बड़े रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि सरकार ने खुद पारदर्शिता के लिए CBI जांच की सिफारिश की थी और जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही है। दोस्तो चार साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। गुनहगार सलाखों के पीछे जरूर हैं, लेकिन उस ‘अदृश्य VVIP’ का रहस्य आज भी अनसुलझा है। सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट टलना जांच एजेंसी के लिए महज एक तकनीकी अड़चन हो सकती है, लेकिन अंकिता के बूढ़े माता-पिता के लिए यह इंतजार की एक और लंबी रात है। उत्तराखंड आज भी यही पूछ रहा है—अगर हर बार सच के रास्ते में कोई न कोई बाधा आ जाएगी, तो आखिर पहाड़ की बेटी को पूरा न्याय कैसे मिलेगा?