रो पड़ी देवभूमि,10 साल का ‘कालापानी’ खत्म । Indarmani Nautiyal । Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो कहते हैं कि समय का पहिया जब थम सा जाता है, तो अपनों से मिलने की हर एक सांस एक सदियों लंबे इंतजार में बदल जाती है। आज मै आपको एक ऐसी ही कहानी दिखाने जा रहे हैं, जो आपकी आंखों में आंसू ले आएगी और इंसानियत पर आपका भरोसा और मजबूत कर देगी। देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी का एक बेटा, जो रोजगार की तलाश में सात समंदर पार सऊदी अरब गया था, लेकिन वहां के हालात ने उसे करीब 10 साल तक अपनों से दूर कर दिया। 9 साल 10 महीने के लंबे वनवास के बाद जब इंद्रमणि नौटियाल अपने देश पहुंचे, तो अपनी बेटी को गले लगाकर फूट-फूट कर रो पड़े। आखिर कैसे मुमकिन हुआ यह चमत्कार? और कैसे देवदूत बनकर सामने आई देवभूमि की जनता, सब कुछ बाताउंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो दोस्तो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के बाहर का यह नजारा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हाथों में फूलों की माला और आंखों में 10 साल के लंबे इंतजार की नमी लिए कुछ लोग टकटकी लगाए टर्मिनल के गेट की तरफ देख रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ धड़कनें तेज हो रही हैं। क्योंकि आज उस शख्स की घर वापसी हो रही है, जिसकी एक झलक पाने के लिए पूरा परिवार पिछले एक दशक से तरस रहा था, और फिर वो पल आ ही गया। टर्मिनल के गेट से जैसे ही उत्तरकाशी के रहने वाले इंद्रमणि नौटियाल बाहर निकले, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। 9 साल 10 महीने की जुदाई का दर्द आंसुओं के सैलाब बनकर बह निकला। जब बेटी से मुलाकात हुई। 9 साल 10 महीने का लंबा इंतजार: उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं इंद्रमणि नौटियाल। परिवार के बेहतर भविष्य के लिए गए थे सऊदी अरब। तकनीकी और कानूनी उलझनों के कारण वहीं फंस गए। करीब एक दशक तक नहीं हो पाई थी वतन वापसी।

दोस्तो उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी के रहने वाले इंद्रमणि नौटियाल भी हजारों पहाड़ी युवाओं की तरह आंखों में सुनहरे सपने लेकर सऊदी अरब गए थे। मकसद सिर्फ एक था—परिवार को एक बेहतर जिंदगी देना। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विदेश की धरती पर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि इंद्रमणि वहीं फंसकर रह गए। दिन महीनों में बदले और महीने सालों में। देखते ही देखते 9 साल और 10 महीने बीत गए। घर पर बूढ़े मां-बाप, पत्नी और बच्चों की उम्मीदें टूटने लगी थीं लेकिन अब आम जन के सहयोग केलिए बेटी धन्यवाद कर रही हैं। दोस्तो जब चारों तरफ से रास्ते बंद नजर आने लगे, तब इस परिवार को उम्मीद की एक किरण दिखी। और उस किरण का नाम था—रोशन रतूड़ी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले और दुबई में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाजसेवा करने वाले रोशन रतूड़ी को जब इंद्रमणि नौटियाल की पीड़ा का पता चला, तो उन्होंने ठान लिया कि वह उत्तराखंड के इस बेटे को हर हाल में घर वापस लाएंगे। दोस्तो सऊदी अरब के कड़े नियमों और कागजी कार्रवाई को पूरा करना आसान नहीं था। लेकिन रोशन रतूड़ी की दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुभव के आगे हर मुश्किल ने घुटने टेक दिए। न सिर्फ इंद्रमणि की वापसी का रास्ता साफ हुआ, बल्कि रोशन रतूड़ी खुद एक अभिभावक की तरह उन्हें सऊदी अरब से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचे, ताकि परिवार को उनका बेटा सुरक्षित सौंप सकें। दोस्तो इंद्रमणि नौटियाल की यह घर वापसी सिर्फ एक परिवार के मिलन की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस जज्बे की जीत है जो सात समंदर पार भी अपनी मिट्टी और अपने लोगों के लिए धड़कता है। रोशन रतूड़ी अब तक सैकड़ों ऐसे लोगों को विदेशों की जेलों और मुश्किल हालातों से निकालकर उनके घर पहुंचा चुके हैं। दोस्तो अब 9 साल 10 महीने का यह लंबा वनवास खत्म हो चुका है। इंद्रमणि नौटियाल अपने परिवार के साथ देवभूमि उत्तरकाशी के अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां पूरा गांव पलकें बिछाए अपने बेटे के स्वागत के लिए खड़ा है।