हल्द्वानी हिंसा पर विधायक अरविंद पांडे की उपद्रवियों को चेतावनी, बोले- ‘उत्तराखंड में जो दंगा करेगा वो सीधा ऊपर जाएगा’

अरविंद पांडे ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुए उपद्रव और हिंसा के सवाल पर कहा कि ये उत्तराखंड देवभूमि है। ये बाबा केदार और बाबा जागेश्वर की धरती हैं। यहां जो दंगाई बनेगा वो सीधा ऊपर जाएगा।

Share

पूर्व मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार अरविंद पांडे अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। Former cabinet minister Arvind Pandey हल्द्वानी पहुंचे विधायक अरविंद पांडेय से पत्रकारों ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर सवाल पूछा। अरविंद पांडे ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुए उपद्रव और हिंसा के सवाल पर कहा कि ये उत्तराखंड देवभूमि है। ये बाबा केदार और बाबा जागेश्वर की धरती हैं। यहां जो दंगाई बनेगा वो सीधा ऊपर जाएगा। उसे नीचे रहने का अधिकार नहीं है। कुछ लोग यहां की छवि पर धब्बा लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से दंगाई हैं। मैं दंगाई को किसी जाति, मजहब से नहीं जोड़ता हूं, दंगाई केवल दंगाई होता है। इनके लिए हमारी सरकार यहां पर बैठी है। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगी।

अरविंद पांडे ने इस दौरान कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा आजतक कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कांग्रेस लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटती हैं। अरविंद पांडे ने कहा भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती आ रही है। उन्होंने कहा देवभूमि में जो हिंसा हुई है उसके लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। अरविंद पांडे ने कहा उत्तराखंड में जो दंगा करेगा वह नीचे नहीं सीधा ऊपर जाएगा। बता दे, बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने मदरसे और नमाजस्थल को तोड़ने के दौरान भारी भीड़ ने पथराव कर दिया था। हमले में बड़ी संख्या में पुलिस, निगमकर्मी और पत्रकार भी घायल हुए थे। इसके बाद सीएम के निर्देश पर पुलिस लगातार उपद्रवियों से सख्ती से निपट रही है। 68 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।