Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति में उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को सदस्य बनाया गया है। हिंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह हैं। संसदीय राजभाषा समिति ने दुर्गादास, सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद से नामित डॉ. स्वीटी अग्रवाल और अखिल भारतीय हिंदी संस्था संघ से नामित डॉ. मनोज सालपेकर को शामिल किया गया है। गृह व सहकारिता मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में टिहरी सांसद शाह को नामित करने से उत्तराखंड का राजनीतिक महत्व फिर देश के सामने प्रदर्शित हुआ है। सांसद शाह हिंदी विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। नामित होने पर सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह पहले की भांति हिंदी और उसके प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करती रहेंगी और सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players