प्रियंका के उत्तराखंड दौरे पर भाजपा ने किया सवाल- मोहब्बत की दुकान वालों को सनातन संस्कृति से नफरत क्यों?

उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति से संयोजक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रियंका के उत्तराखंड दौरे को लेकर जम कर घेरा।

Share

बीजेपी के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी उत्तराखंड के अंदर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उत्तराखंड में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगी, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा है। Priyanka Gandhi rally Ramnagar प्रियंका गांधी की रैली से पहले बीजेपी ने कांग्रेस से कई सवाल किए हैं। उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति से संयोजक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश रैली को कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील बताया है। बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देखा देखी कांग्रेस भी अब चुनाव के आखिरी समय में जाग गई है और अपने कुछ नेताओं के दौरे उत्तराखंड में लगाने जा रही है, जिसमें से एक रैली प्रियंका गांधी वाड्रा की रुड़की में होनी है। भारतीय जनता पार्टी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी से उत्तराखंड में आने पहले कुछ सवाल पूछे हैं। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ऋषिकेश रैली में पीएम मोदी अंकिता हत्याकांड पर मौन रहे हैं, जिसके के जवाब में नरेश बंसल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड प्रकरण की जांच तत्परता से चल रही है। इस हत्याकांड के जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। किसी भी अपराधी को जमानत नहीं मिली है। प्रदेश सरकार की तरफ से जो कार्रवाई होनी चाहिए थी, वो की गई है।

प्रियंका गांधी की रैली से पहले भाजपा ने पूछे ये सवाल:

  • मोहब्बत की दुकान चलाने वाली कांग्रेस को राम मंदिर और सनातन धर्म से इतनी नफरत क्यों है?
  • कांग्रेस भारत की सनातनी संस्कृति को नष्ट करने में क्यों जुटी है और इस तरह के बयान क्यों देती है?
  • लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी उन्हीं की पार्टी से महिलाओं के लिए होने वाली अभद्र टिप्पणी पर क्यों नहीं बोल पाती हैं?
  • लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी में महिला के सम्मान को लेकर के क्यों नहीं लड़ पाती हैं?