उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड से योगी को खासा लगाव है क्योंकि यहां उनकी जन्मस्थली है। उनकी जन्मस्थली मसालगांव के ग्रामीणों के लोग जब उनसे मिलने आए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मसाल गांव के लोगों ने लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उन्हें साल गांव में मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता स्व आनंद सिंह बिष्ट 70 के दशक में अपर यमुना वन प्रभाग के मसाल गांव क्षेत्र में वन दरोगा पद पर कार्यरत थे। वे गांव के पास वन विभाग की चौकी में सपरिवार रहते थे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल से बड़ी उत्सुकता के साथ क्षेत्र के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को शिलान्यास कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया। कहा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ अब जल्द ही उत्तराखँड दौरे पर आ सकते हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players