राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में अपना जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो गईं और उनकी आँखों में आंसू आ गए। नेत्रहीन बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन के अवसर पर एक गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों का भावपूर्ण गायन सुनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आप को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान बच्चों को संबोधित भी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि वो अपने आंसू नहीं रोक सकीं। बच्चों की आवाज में सच्चाई और दिल्ली में गहराई थी, जिससे वह बहुत प्रभावित हुई हैं। जैसे ही बच्चों ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए ..तुम जियो हजारों साल गीत की प्रस्तुति दी, तो वे खुद को रोक नहीं पाईं। मंच पर ही उनके आंसू छलक पड़े। उन्हें भावुक देख पीछे खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूमाल दिया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players