कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फाइनल हो गया है, जिसे लेकर राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। उत्तराखंड कांग्रेस संगठन के मुताबिक, प्रियंका गांधी सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में देवभूमि के दौरे पर आ सकती हैं। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत वह भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ करेंगी। इसके तुरंत बाद चमोली जिले के ऐतिहासिक गौचर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर वह कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों के लिए नया जोश भरेंगी। राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बरसात का सीजन खत्म होते ही पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े केंद्रीय नेताओं के दौरों की रणनीति तैयार की है। प्रियंका गांधी के इस दौरे के माध्यम से कांग्रेस न केवल चमोली और गढ़वाल क्षेत्र के मतदाताओं को साधेगी, बल्कि राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, अंकिता भंडारी मामले और स्थानीय मुद्दों पर मोर्चा भी खोलेगी। प्रियंका गांधी के अलावा आने वाले दिनों में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के भी उत्तराखंड दौरे प्रस्तावित हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players