बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास हुई एक सनसनीखेज खूनी झड़प के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है। शराब की दुकान के पास हुए विवाद में एक स्थानीय ग्रामीण पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने के बाद स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। अमसारी गांव की दर्जनों महिलाओं ने दुकान के बाहर डेरा डालकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है और ठेके को तत्काल आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, चार बजे बद्रीनाथ हाईवे स्थित शराब ठेके के पास अचानक दो पक्षों में तीखी बहस और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हमलावर ने अमसारी निवासी 42 वर्षीय मदनलाल पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें श्रीकोट बेस अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की खबर फैलते ही अमसारी गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में ठेके के बाहर एकत्र हो गईं और धरने पर बैठ गईं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players