उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादलों की आवाजाही के बीच कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की। मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। इन सभी जिलों में झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, झोंकेदार हवाएं 40- 50 किमी प्रति घंटा तक चलने का अदंशा जताया है। साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players