उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते राज्य की कई सड़के बाधित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 9 स्टेट हाईवे जबकि एक BRO रोड बंद है। वहीं पीडब्ल्यूडी की 30 सड़के बाधित हैं, जबकि PMGSY की 69 सड़के अभी बंद है। राज्य में कुल 107 सड़कें अभी तक बंद चल रही हैं जिनको खोलने का काम लगातार चल रहा है। स्यानाचट्टी के पास बाधित यमुनोत्री हाईवे फिलहाल खोल दिया गया है लेकिन वहां भी लगातार मालवा आ रहा है,PWD सचिव पंकज कुमार पांडे ने बताया कि अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल प्रभाव से सड़कों को खोल दिया जाए, कोई भी सड़क 24 घंटे से ज्यादा बंद ना रहे। यदि 24 घंटे से ज्यादा कोई सड़क बंद है तो उसकी रिपोर्ट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सचिव पीडब्ल्यूडी को दें कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसके चलते सड़क नहीं खुल पा रही है। ताकि उसको जल्द सुचारू किया जा सके,उन्होंने कहा कि पिछले साल जिन स्थानों पर लेंस स्लाइडिंग हुई थी, वहां पर जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई है, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सड़कों को तत्काल प्रभाव से सुचारु किया जा सके।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players