बारिश के बीच नैनीताल में बड़ा हादसा, विशाल पेड़ गिरा | Uttarakhand News

Spread the love

दिनांक 09/07/26, रात्रि एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल हाईकोर्ट के समीप न्यू पैवेलियन होटल के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से कुछ व्यक्तियों के उसके नीचे फंसे होने की सूचना है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने पुलिस एवं फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। टीमों द्वारा पेड़ को हटाकर प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया गया तथा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में अब्दुल वाशिद्ध (58 वर्ष), पुत्र अब्दुल वाहिद एवं दीवान चंद्र आर्या (32 वर्ष), पुत्र मोहन राम घायल हुए। दोनों को सामान्य चोटें आई, जिनका उपचार बीडी पांडे चिकित्सालय, नैनीताल में चल रहा है। दोनों की स्थिति सुरक्षित है