रायपुर में चली ताबड़तोड़ गोली! सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस | Uttarakhand News

Spread the love

रायपुर में वाइन शॉप के बाहर देर रात चली गोली। दो पक्षों के विवाद के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, कैलाश अस्पताल में भर्ती। घायल व्यक्ति के झगड़े में शामिल नहीं होने की जानकारी। रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू। वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति विवाद में शामिल नहीं था। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।