Chardham Badrinath Temple में चढ़ावे की चोरी? । BKTC । CM Dhami । Uttarakhand News

Spread the love

क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं? क्या सचमुच मंदिर के दान में गड़बड़ी हुई है, या फिर यह सिर्फ एक आरोप है जिसकी जांच अभी बाकी है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि BKTC को अपने ही कर्मचारियों को नोटिस जारी करना पड़ा और अब CCTV फुटेज की जांच की बात हो रही है? पूरी खबर देखें तो आप चौंक जाएंगे। देखिए कैसे एक भैरव सेना ने BKTC अध्यक्ष के निजी सहायक पर लगाए आरोपन। दोस्तों, बद्रीनाथ धाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने श्रद्धालुओं और प्रदेश की राजनीति दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है कि बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर चोरी हुई है। उनका दावा है कि यह घटना सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई और इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए उस समय की CCTV फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर, बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांघड़ ने कहा है कि अध्यक्ष के निजी सहायक और उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज भी खंगाली जाएगी, तो क्या बद्रीनाथ धाम में सचमुच चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है? या जांच के बाद आरोप बेबुनियाद साबित होंगे? आखिर इस पूरे विवाद की सच्चाई क्या है? ये वो पत्र हैं जिसने उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों में महा चोरी की पोल खोली है।

दोस्तो अयोध्या के राम मंदिर में आए चढ़ाने की चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से करोडों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। वहीं अब विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भी चंदा चोरी के आरोप लग रहे हैं। भैरव सेना ने बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक पर बदरीनाथ मंदिर से चढ़ावा टोरी का आरोप लगाया है। उधर अयोध्यी की घटना के बाद बीकेटीसी ने अधीनस्थ मंदिंरो मे सख्त आदेश जारी किए हैं कि मंदिरों में दान चढ़ावे पर पारदर्शिता रखी जाए। दान चढ़ावे की गिनती में कोई कोताही न बरती जाए। दरअसल दोस्तो भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है। खत्री के मुताबिक चोरी सुबह 8.00-8.30 बजे के बीच हुई है, उस समय की CCTV फुटेज सार्वजनिक हो। भैरव सेना ने मांग की है कि आरोपी निजी सहायक को फौरन बर्खास्त किया जाए और प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की गहन जांच की जाए। उधर BKTC के CEO सोहन सिंह रांघड़ ने कहा कि अध्यक्ष के निजी सहायक और उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को नोटिस जारी किए जा रहे है, और CCTV फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा दोस्तो अयोध्या में राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के बाग बीकेटीसी के सीईओ ने अधीनस्थ मंदिरों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मंदिरों में दान चढ़ावे में विशेष सतर्कता बरती जाए। दान स्थलों, लेखा खजानों, पूजा स्थलों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाती है वो और बी सतर्कता बरते, तो देखा आपने।

एक तरफ अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले ने देशभर में बहस छेड़ रखी है, वहीं अब बद्रीनाथ धाम को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि फिलहाल ये आरोप हैं, जिनकी जांच की जा रही है और किसी भी तरह की चोरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बीकेटीसी के सीईओ ने मामले में संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में आखिर क्या सामने आता है? क्या भैरव सेना के आरोप सही साबित होंगे, या फिर जांच के बाद ये आरोप बेबुनियाद निकलेंगे?इतना जरूर है कि देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे को लेकर पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा पर उठे सवालों का जवाब तथ्यों और निष्पक्ष जांच से ही मिल सकता है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में किसी भी तरह का संदेह भी दूर होना जरूरी है, ताकि मंदिर व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।फिलहाल इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या मंदिरों में दान-चढ़ावे की निगरानी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाया जाना चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।