श्रीनगर- रेलवे टनल में आखिर कहां से आया गुलदार का बच्चा? मजदूरों में मची हलचल!| Uttarakhand News

Spread the love

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत जीआईटीआई (GNTI) मैदान के पास निर्माणाधीन रेलवे टनल के अंदर अचानक गुलदार (तेंदुए) का एक शावक घुस आने से कार्यस्थल पर हड़कंप मच गया। टनल के भीतर काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों ने जब शावक को इधर-उधर भागते देखा, तो वे सहम गए और तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। आसपास घना जंगल होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बच्चा अपनी मां से बिछड़कर या रास्ता भटककर टनल के खुले हिस्से से अंदर दाखिल हो गया। घटना के बाद रेलवे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए शावक को बिना कोई नुकसान पहुंचाए टनल से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर शावक की मौजूदगी से आसपास मादा गुलदार के होने की आशंका भी बढ़ गई है, जिसे देखते हुए वन विभाग और परियोजना प्रबंधन ने मजदूरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और रात के समय समूह में ही आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं।