Ankita Bhandari case ‘Vinod Arya पर FIR कब?’ | Justice For Ankita | Harish Rawat | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो अंकिता भंड़ारी केस में देहरादून के गांधी पार्क में आज जो हुआ, उसने उत्तराखंड की सत्ता के गलियारों में सन्नाटा पसार दिया है! अपनी बेटी को खो चुके माता-पिता को आज फिर सड़क पर बैठना पड़ा है। और जब उत्तराखंड न्यूज़ के कैमरे पर अंकिता के पिता ने मुंह खोला, तो ऐसा लगा मानो पूरी सियासत ही चिढ़ गई हो—और सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं के गले से आवाज तक निकलनी बंद हो गई है! आखिर क्यों पुलिस एक FIR तक दर्ज करने से कांप रही है? और नार्को टेस्ट में कौन सा बड़ा राज बाहर आने वाला है? लेकिन आज फिर खड़े हो रहे कौन से सवाल। दोस्तो उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता का सब्र आज जवाब दे गया। न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुके माता-पिता आज देहरादून के गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए हैं। उनकी सीधा और साफ मांग है कि मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उनके अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। दोस्तो माता-पिता का आरोप है बेटी की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की गई और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर उसका चरित्रहनन किया गया। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित माता-पिता एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ देहरादून के राजपुर थाने में तहरीर देने पहुंचे, तो पुलिस ने कभी पौड़ी तो कभी हरिद्वार का मामला बताकर उन्हें टरका दिया, लेकिन FIR दर्ज नहीं की।

दोस्तो थाने से लेकर सड़क तक भटक रहे पिता का दर्द जब आज गुस्से बनकर फूटा, तो सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े हो गए। उत्तराखंड न्यूज़ से खास बातचीत में अंकिता के पिता ने जिस बेबाकी से सिस्टम को बेनकाब किया, उससे सियासत पूरी तरह गरमा गई है और सत्ता पक्ष के नेताओं के पास जवाब देते नहीं बन रहा है। अंकिता के माता-पिता के धरने पर बैठते ही देहरादून का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना तुरंत गांधी पार्क पहुंचे और माता-पिता के साथ जमीन पर बैठकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बेहद भावुक और तीखा हमला बोला। दोस्तो एक तरफ देहरादून के गांधी पार्क में FIR को लेकर संग्राम छिड़ा है, तो दूसरी तरफ इस पूरे मामले में नार्को टेस्ट को लेकर सबसे बड़ी हलचल मची हुई है। Dainik Bhaskar की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप और कथित VIP एंगल की गुत्थी सुलझाने के लिए पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर रवाना हुए हैं, जहां फॉरेंसिक साइंस डायरेक्टरेट में उनका परीक्षण तय किया गया है। इसके अलावा, सीबीआई (CBI) कोर्ट ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट को भी हरी झंडी दे दी है। वहीं, अंकिता के माता-पिता ने भी साफ तौर पर मांग उठाई है कि विनोद आर्य का भी नार्को टेस्ट कराया जाए और उनकी कॉल डिटेल्स सार्वजनिक की जाएं, ताकि यह साफ हो सके कि घटना के वक्त वे बार-बार दिल्ली क्यों आ-जा रहे थे और किस रसूखदार को बचाने की कोशिश हो रही थी सवाल बिल्कुल सीधा है—जब एक मृत बेटी के चरित्र पर कीचड़ उछाला जाता है, तो पुलिस की कलम FIR लिखने से क्यों रुक जाती है? गांधी पार्क में बैठे इन बेबस माता-पिता के आंसू और गुस्सा आज सत्ता से जवाब मांग रहे हैं। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट और सड़क पर छिड़ा यह आंदोलन आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सियासत में कौन सा नया तूफान लाएगा।