Climatec Change अल नीनो का खौफनाक अलर्ट!। Himalaya । Heavysnowfall । Uttarakhand News

Spread the love

हिमालय, जो करोड़ों लोगों की जिंदगी का सहारा है, क्या वही हिमालय इस बार मौसम के सबसे बड़े इम्तिहान से गुजरने वाला है? एक तरफ आसमान से बरसेगी आफत, पहाड़ों पर जम सकती है भारी बर्फ। तो दूसरी तरफ सूखे और जंगलों में आग का खतरा भी मंडरा रहा है! वैज्ञानिकों ने अल नीनो को लेकर ऐसी आशंका जताई है, जिसने उत्तराखंड से हिमाचल तक चिंता बढ़ा दी है। दावा है कि यह अल नीनो 1950 के बाद सबसे शक्तिशाली साबित हो सकता है। सवाल है—क्या इस सर्दी पहाड़ों पर बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ेगा? क्या मानसून के जख्म झेल चुके हिमालय के लिए एक और मुश्किल मौसम दस्तक दे रहा है? और सबसे बड़ा सवाल, क्या हमारा सिस्टम इस संभावित संकट से निपटने के लिए तैयार है? दोस्तो अभी मानसून के ज़ख्म भरे भी नहीं थे कि हिमालय के सिर पर एक और बहुत बड़ा मौसमी संकट मंडराने लगा है!वैज्ञानिकों ने जो ताज़ा रिपोर्ट जारी की है, वो डरा देने वाली है। 1950 के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली ‘अल नीनो’ (El Niño) सक्रिय हो रहा है।और इसका सीधा असर भारत के पहाड़ी राज्यों—खासकर उत्तराखंड और हिमाचल—समेत पूरे हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र पर पड़ने वाला है। दोस्तो आने वाली सर्दी सामान्य नहीं होने वाली! एक तरफ बेतहाशा बारिश, भारी बर्फबारी, बाढ़ और हिमस्खलन का खतरा है, तो दूसरी तरफ सूखे और जंगलों में भीषण आग लगने की चेतावनी जारी की गई है। आखिर प्रकृति का ये दोहरा रूप पहाड़ों के लिए कितनी बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है? काठमांडू स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था ICIMOD (International Centre for Integrated Mountain Development) बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने मिलकर ‘हिंदू कुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026’ रिपोर्ट जारी की है। दोस्तो इस रिपोर्ट की सबसे चौंकाने वाली बात अमेरिकी एजेंसी NOAA (National Oceanic and Atmospheric Administration) के आंकड़ों से जुड़ी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक थोड़ा गौर कीजिए इस बात पर, प्रशांत महासागर में अल नीनो ‘मजबूत से बेहद मजबूत’ स्थिति में पहुंच चुका है। करीब 60 प्रतिशत संभावना है कि यह 1950 में रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साबित हो।

इसका असर दिसंबर में अपने चरम पर होगा और फरवरी 2027 तक बना रहेगा। दोस्तो अब यहां समझिए कि इस मौसमी बदलाव का भारत, नेपाल और अफगानिस्तान जैसे देशों पर क्या असर पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में इस सर्दी सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी होने की प्रबल आशंका है।खासतौर पर पश्चिमी हिमालय—जिसमें भारत का उत्तरी पर्वतीय हिस्सा (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) आता है—वहां दोहरा खतरा पैदा हो गया है। निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन, वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय की तलहटी और निचले इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मानसून की मार से पहले ही कमजोर हो चुके पहाड़ों की ढलानें इस बेमौसम भारी बारिश से दरक सकती हैं, जिससे सर्दियों में भी भूस्खलन (Landslide) और अचानक बाढ़ (Flash Floods) आ सकती है, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche) ऊंचे पहाड़ों पर सामान्य से कहीं ज़्यादा और गहरी बर्फ जमने का अनुमान है। भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियरों और ऊंची चोटियों पर एवलांच यानी हिमस्खलन का जोखिम कई गुना बढ़ जाएगा। दोस्तो इस रिपोर्ट की सबसे खतरनाक चेतावनी इसके विरोधाभासी असर को लेकर है। रिपोर्ट साफ कहती है कि ज़्यादा बारिश का मतलब यह नहीं है कि आग का खतरा टल गया है। दोस्तो हिमालय के कई हिस्सों में लंबे ड्राई स्पेल (सूखे के दौर) भी देखने को मिलेंगे, जहां दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। नमी की कमी से घास और वनस्पतियां इतनी सूख जाएंगी कि जंगलों में भीषण आग (Forest Fires) लगने का खतरा बढ़ जाएगा। यानी पहाड़ एक ही मौसम में अतिवृष्टि और सूखे—दोनों की मार झेलने को मजबूर हो सकते हैं। दोस्तो याद कीजिए, अभी कुछ ही महीने पहले अगस्त में नेपाल की भोटेकोशी बाढ़ ने तबाही मचाई थी, जिसमें 1,500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और 5,000 से अधिक लोग लापता हो गए थे। ग्लेशियरों और परमाफ्रॉस्ट (जमी हुई मिट्टी) में आ रहे बदलावों ने पहाड़ों को पहले ही बेहद संवेदनशील बना दिया है। दोस्तो ICIMOD के जलविज्ञानी साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि आपदा की तैयारियां सिर्फ मानसून तक सीमित नहीं रह सकतीं।

दोस्तो अब सरकारों, मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन को सर्दियों के लिए भी कमर कसनी होगी। संवेदनशील गांवों की पहचान, अर्ली वार्निंग सिस्टम (पूर्व चेतावनी प्रणाली) को दुरुस्त करना और जंगल की आग से निपटने के इंतज़ाम अभी से करने होंगे। वरना प्रकृति का यह अलर्ट अगर अनसुना किया गया, तो आने वाली सर्दी पहाड़ों पर भारी तबाही की कहानी लिख सकती है, तो थोड़ा सतर्क करने वाली खबर है।