भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व की सफलता पर बधाई दी। बैठक में संगठन पर्व कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। State President Mahendra Bhatt gave instructions साथ ही वर्तमान में संचालित अटल जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम, संविधान गौरव अभियान, महिला दिवस आदि की गतिविधियों की जानकारी ली गई। बैठक में पार्टी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी समेत मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब सभी को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को जनता तक पहुंचाना है। प्रदेश सरकार ने सशक्त भू-कानून लाकर जनभावना व अपेक्षाओं को पूरा किया है। कांग्रेस इसमें लगने वाले समय का लाभ अपने राजनीतिक फायदे के लिए ले रही थी। उनके नेता इस मुद्दे पर भम्र, झूठ और अफवाह फैला रहे हैं। इसे लेकर अब जनता के बीच जागरूकता फैलाना जरूरी हो गया है।
लंबे समय से प्रदेश की भू-संपदा और देवभूमि स्वरूप का संरक्षण करने के लिए ऐसे कानून की जरूरत महसूस की जा रही थी। जनता की इस इच्छा को पूरा करने का संकल्प मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा चुनावों में किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस प्रक्रिया में लगने वाले समय का लाभ राजनैतिक उपयोग के लिए कर रही थी। आज भी उनके नेता इस मुद्दे पर भ्रम, झूठ और अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी और भू-कानून को विधानसभा स्तर पर समाज के सभी वर्गों के मध्य पहुंचाने के लिए जनभागीदारी के बड़े कार्यक्रम करने होंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन पर्व के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ सभी लोगों से पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अटल शताब्दी वर्ष को लेकर सुशासन दिवस के कार्यक्रमों की शृंखलाओं को पुनः गति देने का आह्वान किया।