Delhi Dehradun Highway sunk: उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। नदियां उफान पर है,जगह जगह भूस्खलन हो रहे हैं तो वहीं बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। आज लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे मोहंड और डाट मंदिर के बीच धंस गया। हाईवे धंसने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। क्लेमेंटाउन पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद एक साइड से वाहनों का संचालन शुरू किया। पीडब्ल्यूडी को सूचना देने के बाद सड़क की मरम्मत काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली-देहरादून मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। ये दिल्ली, सहारनपुर सहित अन्य जनपदों से उत्तराखंड में आने वालों के लिए मुख्य मार्ग है। बता दें कि देहरादून में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश होने के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे मोहंड और डाट मंदिर के बीच धंस गया है। हालांकि इस घटना के बाद किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। सड़क के धंसने के कारण काफी लम्बा जाम लग गया। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players