रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर जनआक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पिछले 24 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को एक विशाल जनआक्रोश रैली और उग्र आंदोलन में बदल गया, जिसमें मद्महेश्वर, तुंगनाथ, कालीमठ घाटी और पंचगाई क्षेत्र के हजारों ग्रामीण व व्यापार संघ के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका और सीधे तहसील परिसर पहुंचे। स्थानीय जनता की मुख्य मांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ऊखीमठ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उच्चीकरण करना है, ताकि आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को बार-बार हायर सेंटर रेफर करने की मजबूरी से निजात मिल सके। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक सरकार लिखित रूप में शासनादेश जारी नहीं कर देती, तब तक उनका आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस आंदोलन के कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर एक बार फिर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर भारी दबाव बन गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players