गुस्सा वैसे तो अक्सर मनुष्य की प्रवृत्ति माना जाता है मगर कभी-कभी यह जानवरों के बीच भी देखा जा सकता है। ऐसे ही एक दिल दहला देने वाली घटना देहरादून से सामने आ रही है। Elephant Attack In Dehradun रायवाला में हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे ग्राम पंचायत रायवाला में एक बुजुर्ग महिला दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इस दौरान एक हाथी आ धमका। हाथी को देखकर महिलाएं भागने लगीं, लेकिन बुजुर्ग महिला को हाथी ने मौके पर ही दबोच लिया और अपनी सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। अन्य दो महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रहीं। उन्होंने घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान धूमा देवी (79) पत्नी घमंड सिंह निवासी अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला के रूप में की गई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players